देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पहली बार दोस्तों संग पहुंची अपने न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट सोना में ,एक्ट्रेस ने शेयर की ‘सोना’ की कुछ खुबसूरत झलक

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा  बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में सफलता की उंचाईयों को छु रही है और बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है और इन दिनों प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्मो में काम कर रही है और विदेश में अपने देश का नाम रोशन कर रही है |वही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद इन दिनों प्रियंका अपने ससुराल में है और वही से अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिये हमेशा ही जुड़ी रहती है और इनकी फैन फोलोविंग भी काफी जबरदस्त है और फैन्स इनकी एक झलक पाने को बेताब रहते है |

वही प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल बिज़नसवुमन भी बन चुकी है और हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला है जो की इंडियन डिश के लिए जाना जाता है और प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना (SONA)  है और इनका ये रेस्टोरेंट दिखने में काफी ज्यादा खुबसूरत और आलिशान है |

बता दे जब प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग की थी तब वो अपने इस रेस्टोरेंट की कुहक झलक फैन्स के साथ साझा की थी और अब प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ दोस्तों के साथ पहली बार अपने इस रेस्टोरेंट पहुंची थी और वहां प्रियंका ने खाना भी खाया और  इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने इस खुबसूरत रेस्टोरेंट की कुछ बेहतरीन तस्वीरे भी शेयर की है जो की इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है |

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस देसी रेस्टोरेंट में देसी खानों का जमकर स्वाद भी लिया और वो अपने सोशल मीडिया पर काफी सारी खुबसूरत तस्वीरे शेयर की है और एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रही है जिसे फैन्स बेहद पसंद कर रहे है |

वही एक अन्य तस्वीर में प्रियंका अपने रेस्टोरेंट सोना की टीम के साथ नजर आ रही है और इस तस्वीर को शेयर कर प्रियंका ने ये कैप्शन लिखा है की , ‘मुझे तो यकीन नहीं हो रहा कि मैं आखिरकार “सोना” में हूं और अपने तीन साल की प्लानिंग के बाद अपनी इस मेहनत को अपनी आँखों से देख पा रही हूं।

बता दे प्रियंका के इस रेस्टोरेंट सोना में उनके नाम का एक निजी डाइनिंग रूम भी बनाया गया है और इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी काफी खुबसूरत है और वही प्रियंका का ये रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क सिटी के 20वीं स्ट्रीट पर स्थित है और प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट सोना में काफी पैसे खर्च किये है और इसकी खूबसूरती किसी राज महल से कम नही लगती |

वही प्रियंका के इस रेस्टोरेंट  की इंटीरियर की बात करें तो इसमें वुड की फ्लोरिंग की गयी है और इसके अलावा रेस्टोरेंट में दो तरह के सिटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था भी की गयी है जो की दिखने में बेहद ही खुबसूरत और आलिशान नजर आता है |

वही बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका इन दिनों गेम ऑफ थ्रोन्स नाम की वेब सीरीज की शूटिंग में काफी व्यस्त है और इस वेब सीरीज में प्रियंका के साथ एक्टर रिचर्ड मैडन नजर आयेंगे इसके साथ ही बता दे प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट की जा चुकी है |