समंदर किनारे रेत पर खेलती नन्हीं मालती ने जीत लिया फैन्स का दिल, सोशल मीडिया पर छा गयी प्रियंका की लाडली की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं और इन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने जबरदस्त अभिनय के बदौलत दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है| वही प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन और सुपरहिट अदाकारा होने के साथ-साथ एक मां भी है और वह अपने काम के साथ-साथ अपनी मां होने की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाती है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल ही अपनी जिंदगी में सरोगेसी की मदद से एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ बिताए गए खास पलों की खूबसूरत झलक साझा करते रहते हैं हालांकि बेटी के 1 साल के होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है| परंतु सोशल मीडिया पर लगातार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं और इसी क्रम में एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्ही परी की एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है| दरअसल पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की सिंगल तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की नन्ही परी मालती सुपर क्यूट नजर आ रही है|

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है| इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी मालती की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की नन्ही परी समंदर किनारे अकेले बैठी हुई दिखाई दे रही है और हर बार की तरह प्रियंका चोपड़ा ने इस बार भी अपनी बेटी का चेहरा छुपाया है और उन्होंने साइड से अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी लाडली का चेहरा नजर नहीं आ रहा है|

हालांकि इस तस्वीर में मालती की क्यूटनेस देख फैंस फिदा हो गए हैं और वही बात करें प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तो इन्होंने इस दौरान ब्राउन कलर की जैकेट पहना हुआ है और वह बहुत ही क्यूट अंदाज में समंदर किनारे रेत के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है| प्रियंका चोपड़ा के इस तस्वीर में बैकग्राउंड में सनसेट का नजारा देखने को मिल रहा है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि,” दोपहर इस तरह।’

बता दे इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ अपना पहला फोटो शूट करवाया था और इस फोटोशूट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती दोनों ही रेड कलर के आउटफिट में कमाल की लग रही थी| वही इस फोटोशूट को देखने के बाद फैंस मालती की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके शांत स्वभाव ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया था|

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सरोगेसी के जरिए मां बनने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि,” मुझे लोग कहते हैं कि रेडीमेड बच्चा ले आई या फिर कोख किराए पर ली है आप मेरे बारे में जितनी मर्जी उतनी बात कीजिए मैं खुद को मजबूत कर लेती हूं परंतु मेरी बेटी के बारे में इस तरह की बातें होती है तो मुझे तकलीफ होती है क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी कभी भी कोशिश का हिस्सा बने”|