कुछ ऐसा दिखता है साउथ सिनेमा के गॉड रजनीकांत का आलिशान बंगला, कभी हुआ करते थे बस कंडक्टर

साउथ सिनेमा के एक्टर्स की सूची में सबसे ऊपर नजर आने वाले मशहूर अभिनेता रजनीकांत की उम्र आज लगभग 70 साल हो चुकी है| पर बावजूद इसके आज भी इनकी पॉपुलैरिटी इंडस्ट्री में कम नही है और इंडस्ट्री के कुई बड़े और नामी चेहरे इन्हें अपना रोल मॉडल मानते है| पर यह बात कम ही लोगों को पता है के आज साउथ सिनेमा का इतना मशहूर नाम बन चुके अभिनेता रजनीकांत एक वक्त एक बस कंडक्टर हुआ करते थे| पर अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज इन्होने इतना बड़ा मुकाम पा लिया है|

अभी हाल में आई खबरों के मुताबिक रजनीकांत की कुल संपत्ति अब लगभग 376 करोड़ की हो गई है| और ऐसे में एक रॉयल लाइफस्टाइल के साथ जीना तो इनेक लिए लाजमी है| हम आपको बता दें के आज देश में कई जगहों पर रजनीकांत के बेहद बड़े और शानदार बंगले मौजूद हैं जिनकी कीमत भी काफी अधिक है| और साथ ही आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको इनके चेन्नई में बने हुए आलिशान बंगले की कुछ तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं जिसमे ये अभी रहते हैं|

इनके इस बंगले की बात करें तो यह चेन्नई के पोएस गार्डन में बना हुआ है और इसकी कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जाती है| हालाँकि इनका एक पुणे में भी एक बंगला है जो के इससे भी अधिक शानदार है| ऐसे में इस पोस्ट के जरिये हम आपको इसी बंगले की अंदर से बाहर तक की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं इनका घर सफेद रंग से रंगा हुआ है जिसके चारों तरफ एक हरा भरा एनवायरनमेंट देखने को मिलता है और यह ख़ूबसूरती को भी काफी उभारकर दिखाता है|

साथ ही घर के में गेट से अंदर तक जाने वाला रास्ता भी दिखने में में अलग ही खूबसूरत लगता है| साथ ही इनके घर का मुख्य द्वार भी काफी बड़ा और भव्य है| वहीँ घर में आते ही नजर आता है घर का शानदार सा लिविंग रूम जिसकी तस्वीर ही मन मोह लेने के लिए काफी है| घर के अंदर इन्होने गोल्डन रंग की लाइट्स का इस्तेमाल करवाया है जो के घर को एक रॉयल सा लुक देता है|

इनके घर की कुछ दीवारों की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है क्योंकि घर की वो कुछ दीवारें इन्होने कांच की बनवा रखी है| वहीँ लिविंग रूम में इन्होने बेहद ही आरामदायक सोफे भी लगवा रखे हैं| साथ ही इस लिविंग रूम के बगल में नजर आता है इनका बड़ा सा डाइनिंग एरिया जिसमे एक बड़ा सा शीशे का डाइनिंग टेबल रखा हुआ है| इनके घर के इंटीरियर्स की मिली जुली बात करें तो यह किसी 5 स्टार होटल से कम नही लगता है|

रजनीकांत के इस बंगले की खासियतों में एक और है इसका पार्किंग लोट जहा पर एक साथ कई गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं और वो भी काफी ऑर्गनाईज तरीके से| साथ ही घर कर बाहर भी इन्होने बैठने के लिए चेयर और टेबल्स लगा रखा है| साथ ही इनके इस घर का बेडरूम भी बेहद ही खूबसूरत और आरामदायक है|

वहीँ रजनीकांत नें घर को ऐसे डिजाईन करवाया है के सूरज की रौशनी भी हर रोज़ कमरे तक आ जाती है|