पत्नी आलिया भट्ट के बिना बाथरूम भी नहीं जा पाते रणबीर कपूर, एक्टर ने खुद किया खुलासा

रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होंने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। रणबीर कपूर ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। जैसा कि हम लोग जानते हैं रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी रचाई है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी से पहले करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इन दोनों की प्रेम कहानी फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के सेट से शुरू हुई थी और यह तब सामने आई, जब दोनों ने लगभग 50 मेहमानों के सामने एक बेहद निजी समारोह में विवाह किया। बात दें इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म “ब्रह्मास्त्र” को लेकर सुर्खियों का विषय बने हुए हैं।

फिल्म में आलिया भट्ट ईशा का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि रणबीर का किरदार शिवा उनके बिना अधूरा है और ऐसा असल जिंदगी में भी होता है। असल जिंदगी में भी रणबीर कपूर आलिया भट्ट के बिना बिल्कुल अधूरे हैं। आलिया भट्ट के बिना रणबीर कपूर बाथरूम भी नहीं जा पाते हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है।

रणबीर कपूर के लिए इतनी जरूरी हैं आलिया भट्ट

हाल ही में एक मीडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से पूछा गया कि क्या अब असल जिंदगी में भी एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं। इस सवाल पर रणबीर कपूर ने कहा कि वह आलिया पर पूरी तरह से निर्भर हैं क्योंकि उन्हें आलिया हमेशा उनके साथ चाहिए होती है।

रणबीर कपूर ने कहा कि “मैं बहुत घमंड करता हूं कि मैं बहुत फ्री और अलग हूं, लेकिन वास्तव में मैं उस पर बहुत निर्भर हूं। अगर मैं नहीं जानता कि आलिया कहां है, तो मैं बाथरूम नहीं जाता या खाना नहीं खाता। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, उसे मेरे बगल में रखने के लिए…। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कुछ भी रोमांटिक नहीं करते हैं या बात भी नहीं करते हैं, लेकिन उसे बस मेरे बगल में बैठना चाहिए।”

आलिया भट्ट ने कही यह बात

वहीं रणबीर कपूर की इस बात पर आलिया भट्ट ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। आलिया भट्ट ने यह कहा कि रणबीर उनके बिना कुछ भी नहीं कर पाते हैं, खासकर अगर हेल्थ से जुड़ी कोई बात हो। आलिया भट्ट ने कहा अगर मैं आसपास नहीं होती, तो रणबीर लास्ट मिनट तक सब कुछ छोड़ देते हैं। रणबीर और आलिया का एक दूसरे के लिए प्यार देखकर फैंस बहुत खुश हैं और दोनों को हमेशा ऐसे ही साथ रहने की दुआएं दे रहे हैं।

बताते चलें कि रणबीर और आलिया मौजूदा समय में अपनी फिल्म “ब्रह्मास्त्र” की सफलता को इंजॉय कर रहे हैं। यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं। वहीं शाहरुख खान ने भी एक कैमियो किया है।