खूबसूरती में दीपिका को टक्कर देती हैं रणवीर सिंह की बहन, बॉलीवुड हसीनाएं भी भरती हैं पानी, देखें फोटो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने बहुत कम समय में हिंदी सिनेमा जगत में अच्छी खासी पहचान बनाई है। रणवीर सिंह अपने अभिनय और टैलेंट के बलबूते बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। रणवीर सिंह ने जो सपना देखा था, उसे उन्होंने अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर हासिल कर लिया। रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से प्यार किया और आज वह उनकी पत्नी हैं।

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी है। यह दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। यह दोनों जहां भी जाते हैं, सारी लाइमलाइट चुरा लेते हैं लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दीपिका पादुकोण के बारे में नहीं बल्कि रणवीर सिंह की बहन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रणवीर सिंह की बड़ी बहन का नाम रितिका है, जो खूबसूरती के मामले में दीपिका पादुकोण से बिल्कुल भी कम नहीं हैं।

हम सभी लोग रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में ज्यादातर तो जानते ही हैं लेकिन आज हम यहां रणवीर सिंह की बहन के बारे में बात करेंगे। रणवीर सिंह की बहन रितिका इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी खूबसूरती के आगे दीपिका पादुकोण तो क्या बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ जाती हैं। अगर आप उनकी तस्वीरें देखेंगे तो आप खुद यकीन करने लगेंगे।

वैसे तो रणवीर सिंह की बहन रितिका लाइमलाइट से दूर रहती हैं और इसी वजह से उनकी ज्यादा फोटो इंटरनेट पर मौजूद नहीं हैं परंतु इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की बड़ी बहन रितिका की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसने हर किसी का दिल चुरा लिया है। बता दें रितिका और रणवीर सिंह की बॉन्डिंग बहुत स्ट्रांग है। रणवीर अपनी बड़ी बहन को छोटी मां बुलाते हैं क्योंकि रितिका उनका एक मां की तरह ख्याल रखती हैं। दोनों भाई बहनों की बचपन से लेकर अभी तक की फोटो बहुत क्यूट है। रितिका को ग्‍लैमर इंडस्ट्री से कोई खास लगाव नहीं है, तभी वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन रणवीर अपनी फैमिली फोटो अक्सर शेयर करते रहते हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में रितिका बहुत खूबसूरत नजर आई थीं। उनके लुक ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। अपने भाई रणवीर सिंह के शादी में रितिका बेहद सुंदर लग रही थीं। बता दें कि दीपिका पादुकोण के साथ भी रितिका का रिश्ता काफी मजबूत है और दोनों कई इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं।

दीपिका पादुकोण और रितिका दोनों के बीच ननद भाभी से ज्यादा सगी बहनों जैसा रिश्ता देखने को मिलता है। रितिका अपनी निजी जिंदगी को किसी से शेयर नहीं करना चाहती हैं। इसी वजह से वह इतने बड़े सुपरस्टार परिवार से होने के बावजूद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखती हैं। जी हां, रितिका का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है।