Rashifal 08 October: कन्या, कुंभ राशि को जॉब में मिलेगी तरक्की, वहीँ बाकी राशियों का ऐसा रहेगा हाल

Rashifal 08 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 अक्टूबर 2020 राशिफल | 08 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को भूमि भवन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपका कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज लेनदेन के कामों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा आपको हानि हो सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से अनबन होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों पर भी कंट्रोल रखना होगा। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको परिवार के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आज आप कोई जोखिम अपने हाथ में लेने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव में रहेंगे। आपके कुछ सोचे हुए कार्य विलंब हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको घाटा होने की संभावना बन रही है। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लेनदेन के कामों में आपको लाभ मिल सकता है। परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से सभी प्रकार की चिंता दूर होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको लगातार तरक्की हासिल होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने जीवन की सभी परेशानियों को समझदारी पूर्वक समाधान करने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें। कानूनी मामलों से आपको दूर रहना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कारोबारी लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में शांति बनी रहेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप बेवजह की चिंता मत लीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जीवन साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आज आपको कहीं भी पैसा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। कोई भी नया समझौता करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है. नौकरी करने वाले लोग अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा आपके द्वारा हुई एक छोटी सी गलती आगे चलकर आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहने वाला है। भाग्य के सहारे आपको लगातार सफलता हासिल होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। यदि आप कहीं निवेश कर रहे हैं तो इसका आपको शुभ रिजल्ट मिल सकता है। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप सोच-समझकर निवेश कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।