Rashifal 11 November: इन 5 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, तरक्की और धन लाभ के मिलेंगे अवसर

Rashifal 11 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 नवंबर 2020 राशिफल | 11 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपना पूरा दिन अध्ययन-मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताने की इच्छा रख सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आप सहायता कर सकते हैं। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। थोड़ी मेहनत में आपको अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अधिक कामकाज के चलते आप अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद एहसास होगा। प्रिय के अच्छे व्यवहार से आप बेहद खुश नजर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। इस राशि के लोग वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। निवेश संबंधित कार्यों में आपको सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बिजनेस संबंधित किसी मीटिंग में आपको जाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कार्य पेंडिंग है तो आप उसको पहले पूरा कीजिए अन्यथा कार्यभार अधिक हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के कई रुके हुए काम आज पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप कुछ लोगों का सही मार्गदर्शन करेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आज आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपका मन शांत रहेगा। कामकाज में पूरा मन लगेगा। अचानक सफलता के मौके मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। जीवन में चल रही कई तरह की दिक्कत दूर हो सकती है। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। मुश्किल घड़ी में आपको समझदारी से काम लेना होगा। माता की सेहत पर ध्यान दीजिए। निवेश संबंधित कार्यों को आज ना करें तो ही बेहतर रहेगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज नौकरी के क्षेत्र में दिक्कत महसूस हो सकती है। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग परेशान होने की बजाय आज अपने कार्य पर फोकस करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आप खुशी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सलाह फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको कोई नई नौकरी मिल सकती है। कार्य से संबंधित परेशानी दूर होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आप अपनी समझदारी से सभी रुके हुए काम पूरे करेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। रुपए-पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के रख-रखाव में थोड़ा वक्त लग सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुरानी चिंता से राहत मिलेगी। आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर परिवार का वातावरण उत्सव जैसा बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके किसी काम में सहयोग दे सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक आयोजन की चर्चा होने की संभावना बन रही है। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। ज्यादातर मामलों में आज किस्मत का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के मन में जो भी पुरानी परेशानी चल रही थी, उनसे छुटकारा मिल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार की गति में तेजी आएगी। आपको लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना बन रही है। किसी महिला वर्ग की तरफ से आपको गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन ठीक प्रकार से व्यतीत करेंगे।