आज गुरुपूर्णिमा व चन्द्रग्रहण वाले दिन बन रहा है बड़ा ही शुभ संयोग ,इन 5 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि

आज आप में सकारात्मक ऊर्जा भरी हुई होगी। व्यवसाय वर्ग को लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक कार्यों में आ रही बाधा समाप्त होगी। पारिवार का भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है| राशि

वृष राशि

गणेशजी की कृपा से आप आज  तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है इसके साथ ही परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा|पदोन्नति की संभावना पूरी है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कष्टदायी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है।लेनदेन के मामलों में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है |

कर्क राशि

आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा।आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगाविवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे।

सिंह राशि

आज आपको आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा।परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे।। आज मन शांत और अनुकूल होगा। किसी ख़ास मेहमान के घर आने के अवसर हैं।

कन्या राशि

गणेश जी कहते है आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अति प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी।आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है।

तुला राशि

आज आप पर  नकारात्मकता हावी हो सकती है। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। दिन की शुरुआत से ही खुद को सकारात्मक बनाए रखें।आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें और सभी कार्य मन लगाकर करें। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज आपकी विशेष रुचि रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य के लिए बिलकुल अनुकूल है। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

आज आपमें भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज के दिन आपको प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में फंसने से बचना होगा। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

कुंभ राशि

गणेशजी बताते हैं कि आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्रोध और बड़बोलेपन से अनर्थ हो सकता है| आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होने की संभावना है। जमीन-मकान या वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहिएगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। यदि किसी नए कार्य को करने की सोंच रहे हैं तो आज का दिन सबसे उचित है।