भाई-बहन हैं इमरान हाशमी और आलिया भट्ट, जानिए अन्य सितारों के रिश्तेदार

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर हम सभी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड और पति-पत्नी के रिश्ते की चर्चा सुनते रहते हैं लेकिन ऐसे बहुत से हीरो-हीरोइन है जिनका या तो परिवार के माध्यम से दूर का रिश्ता रहा है या फिर वह लंबे समय से एक दूसरे के साथ मुंहबोले भाई-बहन का रिश्ता निभाते आ रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड स्टार परिवारों से घिरा हुआ है। यहां पर बाहरी कलाकारों का आना बहुत ज्यादा कठिन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोजाना ही कोई ना कोई फिल्म बनती है और हर एक फिल्म से कोई ना कोई परिवार जुड़ा होता है। कपूर फैमिली से लेकर खान और बच्चन फैमिली से लेकर भट्ट फैमिली बॉलीवुड के मशहूर परिवारों में से एक है।

वैसे बॉलीवुड में देखा जाए तो कई ऐसे रिश्तेदार हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग होंगे जिनको मालूम होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कौन-कौन सा सितारा है, जो एक दूसरे के रिश्तेदार हैं, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

इमरान हाशमी-आलिया भट्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किसिंग किंग इमरान हाशमी को भला कौन नहीं जानता। इमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “फुटपाथ” से की थी। यह फिल्म व्यवसायिक तौर पर असफल रही लेकिन लोगों ने इस इस फिल्म के गाने बहुत पसंद किए। साल 2004 में आई फिल्म “मर्डर” ने इमरान हाशमी को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

वहीं आलिया भट्ट ने महज कुछ सालों में अपना एक खास मुकाम हासिल किया है। अब आपके मन में यह ख्याल जरूर आ रहा होगा कि आखिर इन दोनों के बीच क्या रिश्ता है? तो आपको बता दें कि आलिया भट्ट के पिता जी यानी मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और इमरान हाशमी की मां सगे भाई बहन हैं। इस रिश्ते से इमरान हाशमी, महेश भट्ट के भांजे हुए और इमरान रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के भाई हैं।

रणवीर सिंह-सोनम कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह भी रिश्ते में भाई बहन हैं। दरअसल, रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की भाई-बहन हुआ करते थे। यही वजह है कि रणवीर सिंह, सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर के फेवरेट हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोनम कपूर और रणवीर सिंह एक साथ फिल्मों में काम करें, यह अनिल कपूर चाहते हैं

आदित्य चोपड़ा-करण जौहर

आदित्य चोपड़ा और करण जौहर रिश्ते में भाई लगते हैं। दरअसल, आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा और करण जौहर की मां हीरू जौहर भाई बहन हैं।

फरहान अख्तर-फराह खान

आप सभी लोगों को यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा कि सिंगर, एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर और फराह खान का कजिन हैं। जी हाँ, यह बात बिल्कुल सच है। दरअसल, फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी और फराह खान की मां मेनका ईरानी सभी बहने हैं।

अमिताभ बच्चन-कुणाल कपूर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी की शादी कुणाल कपूर से हुई है। इनकी शादी में पूरी बच्चन फैमिली शामिल हुई थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन रिश्ते में कुणाल कपूर के चाचा ससुर लगेंगे।

श्रद्धा कपूर-लता मंगेशकर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के दादा और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं। यह बहुत कम ही लोगों को मालूम है।

काजोल, तनिषा और रानी मुखर्जी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी काजोल और रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। कभी इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया था। वैसे अब यह फिल्मों में ना के बराबर ही नजर आती हैं। वैसे आपको बता दें कि यह रिश्ते में एक दूसरे की बहन लगती हैं। जी हां, काजल और तनीषा के पिता और रानी मुखर्जी के पिता सगे भाई हैं यानी कि यह तीनों रिश्ते में कजिन बहने लगेंगी।