मेहनत के बावजूद काम नहीं होते सफल, तो तुरंत कर लीजिए ये 5 आसान उपाय, बरसने लगेगी शनि कृपा

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है परंतु कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार हमें सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में लोगों के मन में यही विचार उत्पन्न होता है कि शायद उनकी मेहनत में ही कोई कमी रह गई होगी परंतु ऐसा नहीं है बल्कि इसके पीछे की वजह ये भी हो सकती है कि शनिदेव आपसे नाराज हों।

ऐसा माना जाता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से अप्रसन्न चल रहे हों, तो व्यक्ति चाहे कितनी भी मेहनत कर ले, लेकिन उसको अपने किसी भी काम में कामयाबी नहीं मिल पाती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और आप इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसे 5 आसान उपाय बताने वाले हैं जिससे शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है। अगर आप इस उपाय को करते हैं, तो बहुत ही जल्द आपको इसका फल देखने को मिल जाएगा।

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर शनि देव की कृपा प्राप्त करनी है, तो इसके लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। पीपल ही एक ऐसा पेड़ है जो दिन और रात ऑक्सीजन देता है और मानवता की बड़ी सेवा करता है। हिंदू धर्म में भी पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं।

शनिवार को काले रंग के वस्त्र धारण करें

शनिदेव को काला रंग अति प्रिय माना जाता है। शनिदेव स्वयं काले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को अपने कामकाज में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है, तो ऐसा माना जाता है कि हर शनिवार को काले रंग का कपड़ा पहनना शुरू कर देना चाहिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अगर आप इस साधारण से उपाय को करते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा बरसने लगेगी।

शनिवार को कुत्ते को खिलाएं रोटी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे यहां पर बेसहारा पशु-पक्षियों को भोजन करवाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर शनिदेव आप से नाराज चल रहे हैं और आप शनि देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हर शनिवार को घी या मीठे के साथ काले कुत्ते को रोटी खिलाना ना भूलें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जो भी बाधाएं राह में आ रही हैं, वह भी बहुत ही जल्द दूर हो जाती हैं।

जरूरतमंदों को काले रंग की चीजें दान दें

दान एक ऐसा कार्य है, जिसके जरिए हम ना सिर्फ धर्म का ठीक-ठीक पालन कर पाते हैं बल्कि अपने जीवन की तमाम समस्याओं से भी निकल सकते हैं। दान-पुण्य करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसके बिना कोई भी कार्य शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहे, तो आप हर शनिवार को किसी जरूरतमंद को काली उड़द दाल, काली सरसों, काले रंग के कपड़े या फिर ऐसे ही काले रंग की चीजों का दान जरूर कीजिए। ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे।

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं सरसों के तेल का दीपक

अक्सर देखा गया है कि घर परिवार में आर्थिक समस्या बनी रहती है या फिर किसी ना किसी बात को लेकर घर-परिवार में वाद विवाद होता रहता है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं और गृह क्लेश को खत्म करना चाहते हैं, तो इसके लिए हर शनिवार को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही आप शनि देव के मंत्र पढ़कर उनकी सच्चे मन से आराधना कीजिए। यह साधारण से उपाय को करने से शनिदेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उनके मार्ग की सारी बाधाओं को दूर करते हैं।