पेरिस में फैमिली संग हॉलीडे मना रहे हैं रोहित शर्मा, बेटी को कंधे पर बैठाकर ऐसे कराई सैर, देखें वायरल Video

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे सितारे हैं, जिन्हें विश्व में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में रखा जाता है। रोहित शर्मा ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से दुनियाभर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। क्रिकेट की दुनिया में “हिटमैन” के नाम से जाने जाने वाले रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। रोहित का करियर जितना चमकदार है, उतनी ही खूबसूरत उनकी पर्सनल जिंदगी भी है। इसी बीच वेस्टइंडीज के दौरे से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं।

जी हां, रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले महीने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरना है। इससे पहले रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ पेरिस में हॉलीडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा के साथ बेटी समाइरा और पत्नी ऋतिका दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

अपनी फैमली संग हॉलीडे मना रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपनी नन्हीं परी के साथ हॉलीडे एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ डिज्नीलैंड पार्क गए थे, जहां वह बेटी समायरा को कंधे पर उठाकर मस्ती करते हुए दिखे। रोहित शर्मा और समायरा का यह क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही समायरा की क्यूटनेस लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रही है। वहीं वीडियो में ऋतिका भी कूल लुक में नजर आ रही हैं।

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। वीडियो में रोहित शर्मा और बेटी समायरा को मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)


आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं।

अब रोहित शर्मा अपनी फैमिली संग हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। पिछले दिनों भी रोहित शर्मा और बेटी समायरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उसे तस्वीर में रोहित शर्मा और समाइरा हॉलीडे डेस्टिनेशन पर प्राकृतिक नजारों को निहारती नजर आ रही थीं। रोहित शर्मा और समाइरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।