सारा, इब्राहीम और तैमूर की परवरिश में हुए अंतर को लेकर सामने आये सैफ अली खान, बताया मै हो गया था थोड़ा स्वार्थी

अक्सर लोग कहते हैं के किसी भी बच्चे की परवरिश के पीछे माता और पिता दोनों का हाथ होता है। अगर माँ से बच्चा प्यार पता है तो पिता के साथ होने पर बच्चा सुरक्षित आगे बढ़ सकता है| कभी कभी हमे आमतौर पर ऐसा देखने को मिलता है के घरों में वक्त या हालातों को देखते हुए बच्चों की परवरिश पर असर पड़ जाता है| लेकिन इस बात पर हमारे लिए यकीन करना थोडा मुश्किल होता है के बॉलीवुड स्टार्स को भी ऐसी दिक्कतों को झेलना पड़ता है|

आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं| बता दे के आज की हमारी यह खबर जाने माने एक्टर सैफ अली खान को लेकर है| सैफ बच्चों को परवरिश देने के इस काम में बखूबी खुद को साईट करने में कामयाब रहे हैं| खबरों की माने तो सैफ इन दिनों अपनी एक फिल्म जवानी जानेमन को लेकर काफी बिजी हैं| और ऐसे में सैफ अपने पिता होने की ज़िम्मेदारी को लेकर अपनी बात रखते नजर आये|

मुंबई मिरर द्वारा किये एक इंटरव्यू में सैफ ने सैफ अली खान ने इब्राहीम, सारा और तैमूर की परवरिश में आये अंतर पर बोलते देखे गए| सैफ ने बात रखते हुए कहा, ‘बात अगर अंतर की है तो मुझे लगता है कि तैमूर के मामले में मैं अब थोड़ा ज्यादा धैर्यवान हो चुका हूं। जो के सारा और इब्राहिम के छोटे होने के वक्त मुझमे कम था| और मै उस वक्त अपना करियर बनाने में भी थोडा व्यस्त था| मै लोगों को समय देने के वक्त थोड़ा स्वार्थी हो जाता था| और आज भी मैं अपने समय के लिए थोड़ा सा स्वार्थी हूं। लेकिन हाँ पहले से अब धैर्यवान हो चुका हूं।“

.

साथ ही बात को आगे बढ़ाते हुए सैफ ने कहा के हम अपने दोस्त सलीम के घर भी गये थे जब हम लंदन में थे| और उस वक्त मै अपने आसपास सबको देख रहा था| इस बात के साथ सैफ ने साथ में बताया के तैमूर, सारा और इब्राहिम में अंतर करने मेरे उसूलों के खिलाफ सा है| उन्होंने कहा के – ‘मैं कभी-कभी ही सारा, तैमूर और इब्राहिम को बुलाता हूं। साथ में रहना वः भी बच्चों ये एक काफी फनी चीज है। बच्चों के बीच आप भेदभाव नहीं कर सकते। दूसरा यह के उन्हें आप एक-दूसरे से रिप्लेस भी नहीं कर सकते।

सैफ से इब्राहिम और तैमूर से जुड़ा एक सवाल भी मीडिया ने पूछा था, जिसका उन्होंने बेहद अच्छे से जवाब दिया था| मीडिया ने सैफ से पूछा था के उनका अपने बेटो के साथ क्लब या पब जाने पर उनका क्या विचार है और साथ ही अपने बेटों के साथ वो यहां जाकर क्या करेंगे? इस सवाल पर सैफ ने बेहद सफाई से जवाब दिया था|

इस पर उन्होंने कहा के अक्सर ही तैमूर के साथ वो क्लब जाते हैं और कितनी बार तो उन्हें और तैमूर को एक ही लड़की पसंद आ जाती है। लेकिन फिर मई थोडा सेल्फिश होकर तैमूर को घर लौटा देता हूँ| पर इब्राहीम को लेकर अभी नहीं पता क्योंकि वः लगभग मेरे बराबर हो गया है| ऐसे में यह बताना मुश्किल होगा के उसके साथ क्या मै ऐसा कर पाऊंगा?”

साथ ही बेटी सारा सैफ भी अपने डैड की इस फिल्म का बिलकुल अलग ही तरीके से प्रमोशन करती मीडिया में नजर आई|