फिल्म ‘भारत’ में एक नहीं बल्कि तीन मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान को तो हर कोई जानता है इनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्‍यादा है यही कारण है कि इनकी सारी फिल्‍में सुपरडुपर हिट होती है। वहीं आपको ये भी बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्‍म भारत रिलीज होने वाली है जिसकी चर्चा जोरो सोरों से है। इस फिल्‍म में सलमान का काम चुनौतिभरा होगा इतना ही नहीं इस फिल्‍म में सलमान अपने लुक्स को प्रोस्थेटिक्स और VFX की मदद से बदलेंगे और उनका हर अवतार अपने जीवन और समय को बयाँ करेगा।

आपको बता दें कि रेस 3 को शुरू करने से पहले ही सलमान खान इस फिल्म को लेकर बड़े ही उत्साहित थे और अब फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। बता दें कि भारत की शूटिंग रविवार को मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में शुरू हो गई। इस शेड्यूल के पहले भाग में सर्कस के कुछ सीन्स फिल्माए जाएंगे। फिल्म की कहानी के तहत सलमान खान को अपने परिवार की देखभाल करने के लिए सर्कस में काम करना पड़ता है, जहां वो ‘खतरों का कुआँ’ में मोटरसाईकिल के करतब दिखाते हैं। इसकी तस्वीर भी जारी कर दी गई है।

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है इसमें सलमान 5 अलग-अलग अवतारों में नज़र आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में सलमान को 18 साल की उम्र से 70 साल की उम्र तक का दिखाया जायेगा। इस फिल्‍म की सबसे खास बात ये है कि इस बार 52 साल के सलमान इस फिल्म में एक नहीं बल्कि 3 लीडिंग एक्‍ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आयेंगे।

जी हां,चौंक गए न लेकिन ये सच है आपको बता दें कि ये तीनों एक्‍ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और दिशा पटनी के साथ रोमांस करेंगे। दिशा सलमान की टीनएज गर्लफ्रेंड होंगी और प्रियंका और कैटरीना सलमान के मिडिल ऐज अवतार के साथ नज़र आयेंगी। दिशा फिल्म भारत में कई स्टंट करती नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी सर्कस की दुनिया के इर्द-गिर्द रहेगी। यही वजह है कि दिशा पाटनी इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं।

इतना ही नहीं इसके साथ ही बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा को बाकी एक्ट्रेसेज़ से ज्यादा स्क्रीन टाइम और अच्छा रोल मिला है। बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड शो क्वांटिको लेकर व्यस्त थीं। पिछले कुछ दिनों से वे फिल्म भारत के अलावा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ व्यस्त थी। प्रियंका और निक साथ भारत भी आए थे तब से ये दोनों ही सुर्खियों में रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं।

बताया तो ये भी जा रहा है कि फिल्‍म ‘भारत’ साउथ कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ की ऑफिसियल हिंदी रीमेक है। इस कोरियाई फिल्म में 1950 के समय से लेकर अभी तक देश के इतिहास को एक आदमी की ज़िन्दगी के रूप में दिखाया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘भारत’ के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान और भारत की जर्नी साल 1947 से लेकर 2000 की शुरुआत तक दिखाई जाएगी।