मिटटी में लिपटे हुए किसानी करते सलमान ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगो ने कहा नही कर सकते किसान की बराबरी

अगर हम आज बॉलीवुड की बात करें तो लगभग हर दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टार की खबर निकल कर सामने आ ही जाती है| कभी यह खबर बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों को लेकर होती है| वहीँ कभी इन ख़बरों में इनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ आ जाता है| कभी- कभी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ अपडेट्स या तस्वीरें डालने की वजह से भी, बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्री सुर्ख़ियों में आ जाते हैं| ऐसी ही एक खबर अभिनेता सलमान खान की भी है| जो अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्ख़ियों में आ गये हैं|

अभी कुछ ही वक्त पहले बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आई थी| इसी खबर के बाद लोगो में बोल्ल्यव्वोद के कई बड़े नामों को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है| और इसी के चलते अब ये बड़े स्टार्स जैसे ही अपने सोशल एकाउंट्स पर कुछ भी अपडेट करते हैं| लोगों की भरी भीड़ इनपर टूट पडती है| बता दे इन दिनों लोगों के निशाने पर सलमान भाई भी थे| और जैसे ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा|

सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर उनको लेकर ट्रोलिंग काफी ज्यादा हो गयी थी| लिहाज़ा इन सब से काफी परेशान होने के बाद सलमान खुद ही खुलकर सामने आ गये| और इस साक्षात्कार में उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि यह किसी पर आरोप-प्रत्यारोप करने का नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्यों और फैन्स के साथ खड़े होने का है|

.

लेकिन सलमान की इस अपील का भी कोई ख़ास असर नही हुआ| इसका अंदाज़ा अब भी सलमान की पोस्ट की हो रही ट्रोलिंग से लगाया जा सकता है| लोग अब भी उन्हें हर पोस्ट और कमेट पर रिप्लाई, कमेंट और मेंशन करके उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं| और अभी हाल ही में सलमान ने एक तस्वीर शेयर की जिसमे वो गीली मिटटी में लथपथ हैं| ऐसा करके वो किसानो के प्रति अपने भावो को दर्शाने की कोशिश कर रहे थे|

आमतौर पर जब कोई खेती जैसे काम में लगा होता है यो तो इस दौरान वह मिटटी में नाहा जाता है| ऐसे में सलमान भी तस्वीर में सने हुए नजर आये| इस तस्वीर को सलमान ने अपने फार्म- हाउस में खेती करते हुए लिया है| संभवतः सलमान खान भी शहर से दूर लॉकडाउन में जमकर खेती कर रहे हैं| साथ ही तस्वीर के साथ उन्होंने निचे कुछ लिखा भी है| सलमान ने तस्वीर के साथ – “सभी किसानों का सम्मान” लिखा है |.

इसी तस्वीर के बाद लोगों ने ऐसा कहना और तस्वीर में ऐसे किसान बनने का दिखावा करना गलत बताया है| ऐसा लोगों ने किसान का अपमान बताया है| साथ ही लोगों ने कहा के ऐसे वो किसान वाला सम्मान नहीं पा सकते| अपनी खेती करते हुए तस्वीर सलमान ने शेयर की थी और लिखा था, ‘जय जवान, जय किसान’| पर लोग इस बात को बस अपनी छवि सुधारने का एक जरिया बता रहे हैं| कुछ ने कहा के सिर्फ चेहरे पर आपने मिटटी लगाई है पैरों पर नहीं|

लोगों के अनुसार सलमान की असल सोच कुछ और है| वो जानते हुए अपने जान-पहचान वाले बॉलीवुड स्टार्स के कम टैलेंटेड लोगों के बढ़ावा देते हैं| और असल में प्रतिभा वाले का मनोबल तोड़ते हैं|