मुंबई में अक्षय-शाहरुख से भी महंगा और आलिशान बगला खरीद कर चर्चा में आई सामंथा रुथ प्रभु

साउथ की फिल्में इन दिनों कुछ ज्यादा ही कमाल दिखा रही है। साउथ की फिल्मों के साथ ही साउथ के कलाकार भी खूब चर्चा में बने हुए हैं। इस आर्टिकल में आज हम बात करने वाले हैं साउथ की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु के बारे में। साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु इन दिनों एक के बाद एक रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज से चर्चा में बनी हुई है। सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी फिल्म शकुंतलम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में भी खुलकर बात की। इसके साथ ही विजय देवरकोंडा के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म कुशी है।

आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों चर्चा में इसलिए है क्योंकि वह एक नया बंगला खरीदने वाली है। खबर है कि यशोदा फेम अभिनेत्री समांथा रूठ प्रभु ने मुंबई में एक भव्य अपार्टमेंट खरीदा है यह बंग्ला काफी महंगा है। इसकी कीमत इतनी है कि आपको झटका लग जाएगा। फिल्म पुष्पा से अपने आइटम डांस से देश भर में सुर्खियां हासिल करने वाली एक्ट्रेस मुंबई में लेविस सी फेसिंग घर खरीद रही है। आपको बता दें कि सामंथा के घर को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सामने आ रही कुछ ख़बरों की माने तो सामंथा ने इस बंगले को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी मुंबई में एक नया घर खरीद रही हैं। मीडिया में खबरें तो यह भी थी कि रश्मिका मंदाना अपना हैदराबाद वाला घर खाली कर रही है और मुंबई में ही शिफ्ट हो रही है। उन्होंने मुंबई में नया आशियाना बनाया है। रश्मिका की तरह खबरें सामंथा रुथ प्रभु के लिए भी वायरल हो रही है। सामंथा रुथ प्रभु के काम के बारे में बात करें तो उनके पास भी काफी प्रोजेक्ट है। वह वरुण धवन के साथ राज एंड डीके सीरीज में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह राज एंड डीके के साथ फैमिली मैन 2 में नजर आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु उस समय चर्चा में आ गई थी। जब उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य से तलाक लिया था। वह साउथ स्टार नागार्जुन बहू थी। वही नागा चैतन्य उनके पति थे। नागा चैतन्य समांथा ने आपसी रजामंदी के बाद तलाक लिया था। हालांकि उनके तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु पर कई सारे सवाल और आरोप लगे थे। लेकिन अभिनेत्री ने बहुत ही शालीनता से और शांत दिमाग से सभी का जवाब दिया था।

आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब है। उन्होंने वर्ष 2010 में अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ ये मैया चेसावे नामक एक रोमांटिक फिल्म के रूप में अपनी शुरुआत की थी। नागा चैतन्य के साथ उन्होंने 2017 में शादी की थी। हालांकि, 2021 में वे अलग हो गए।