देखिए पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के 25 करोड़ के आशियाने की खूबसूरत तस्वीरें

भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जो ना सिर्फ अपनी राजनीति बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। इसके अलावा ‘द कपिल शर्मा शो’ में आपने नवजोत सिंह सिद्धू का बिंदास अंदाज भी देखा ही है। शो में अक्सर गेस्ट के तौर पर पहुंचे स्टार्स के लिए वो अपनी कोई-ना-कोई शायराना पंक्ति बोलकर सबका दिल जीत लेते हैं। आज हम आपको भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताएंगे।

आलीशन है नवजोत सिंह सिद्धू का घर-

जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल नेता नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में अपने लग्जरी घर में शिफ्ट हुए थे। उनका यह घर काफी आलीशान और बहुत बड़ा है, जिसमें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके लिए आप उनके इस आलीशान घर की तस्वीरें देख सकते हैं। जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी। यही नही बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत सिद्धू के आलिशान बंगले में एक स्विमिंग पूल, जिम और स्पा भी है। जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाने की जरुरत तक नहीं पड़ती। घर पर ही उनके फिट और स्वस्थ रहने की हर सुविधा का इंतजाम है। इसके अलावा नवजोत सिद्धू के गार्डन में भगवान बुद्ध की बहुत ही खूबसूरत प्रतिमाएं भी हैं। जिसके साथ-साथ गार्डन पेड़ों से भी सजा हुआ है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यहां मौजूद गार्डन कई साल पुराने बताए जाते हैं।

25 करोड़ का है ये आशियाना-

इसी के साथ उनके घर का इंटीरियर भी काफी अच्छे और लुभाने तरीके से डिजाइन किया गया है। जिसे देखते ही आप भी अपना ध्यान उस पर से नहीं हटा पाएंगे। बताते चलें कि इस आशियाने को सजाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा साल 2014 में ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आशियाने को सजाने के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत दी गई थी। यह आशियाना इसलिए भी खास है क्योंकि यहां लगे पेड़ कई साल पुराने हैं जोकि बंगले की शोभा को और भी बढ़ाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पेड़ों को चेन्नई, बेंगलुरु और गोवा से खास तौर पर मंगवाया गया था। देखिए उनके आशियाने की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें।

नवजोत सिंह सिद्धू सिर्फ एक नेता की तरह ही नहीं बल्कि फिल्मी स्टार्स की तरह लग्जरी स्टाइल से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। उनके आशियाने में उनकी पत्नी नवजोत सिंह सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू और बेटा करण सिंह सिद्धु रहते हैं। उनके बच्चे लाइमलाइट में ज्यादा नज़र नहीं आते। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू अपनी किसी ना किसी स्स्टेटमेट या राजनीति में होने के कारण अक्सर चर्चा में ही रहते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बात को सप्षट और बेबाक अंदाज में कहने के चलते भी कई लोगों के चहेते हैं। उनके इस अंदाज को हमेशा आपने द कपिल शर्मा शो के सेट पर भी देखा होगा। नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति में भी अपने हर कदम को फूंक- फूंक कर रखते हैं। जिसके चलते ही उन्हें राजनीति में शिखर पर देखा जाता है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए आप नमन भारत के साथ जुड़े रहें। साथ ही आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।