बच्चे के साथ बच्ची बनीं शहनाज गिल, भारती के बेटे को गोद में लेकर की खूब मस्ती, तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे फैंस

पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, जिसके चलते अभिनेत्री जो भी पोस्ट शेयर करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। मौजूदा समय में शहनाज गिल के फैंस की संख्या दुनियाभर में लाखों करोड़ों में है।

इन दिनों शहनाज गिल के चर्चे सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हैं। वह जहां भी जाती हैं, लोगों का अटेंशन पाने में उन्हें बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होती है। शहनाज गिल बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच उनकी कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसके हाथ से केक खाती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज गिल बच्चे के साथ बच्चों जैसा ही व्यवहार कर रही हैं।

बच्चे के साथ बच्ची बनीं “पंजाब की कटरीना”

दरअसल, मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा लक्ष्य उर्फ गोला हाल ही में एक साल का हो गया। भारती सिंह ने अपने बेटे के पहले बर्थडे पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सारे टीवी सेलेब्स नजर आए। वहीं इस पार्टी में भारती सिंह की दोस्त और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल भी पहुंचीं, जो गोला के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। उनकी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे लक्ष्य का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया था, जिसके लिए भारती और हर्ष ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को एक ग्रैंड पार्टी में इनवाइट किया था। शहनाज गिल भी इस पार्टी में पहुंचीं। शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारती सिंह के बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

इन फोटोस में देखा जा सकता है कि वह भारती सिंह के बेटे के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गोला शहनाज गिल के साथ चम्मच से खेलता हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपनी गोद में गोला को उठाकर कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। शहनाज गिल ने गोला को जन्मदिन की बधाई भी दी।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा कि “हैप्पी बर्थडे गोला।” शहनाज गिल और गोला की यह तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह का बेटा लक्ष्य उर्फ गोला किसी स्टारकिड से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लक्ष्य की ढेर सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।