शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन 2 राशि वालों के शुरु होंगे अच्छे दिन, शनिदेव की बरसेगी अपार कृपा

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव एक ऐसे देवता हैं, जो हर मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है और सही मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता है तो उसके ऊपर शनि देव की सदैव कृपा दृष्टि बनी रहती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में अपार सफलता मिलती है। शनि देव अच्छे कर्म करने वाले लोगों को कभी परेशान नहीं करते हैं।

वहीं अगर कोई व्यक्ति हमेशा बुरे काम करता है और गलत मार्ग पर चलकर अपना जीवन जीता है, तो उनको शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इसीलिए कहा जाता है कि अगर शनि देव की कृपा पानी है तो हमेशा अच्छे काम करने चाहिए। अगर शनि देव नाराज हो जाएं, तो जीवन बर्बाद होते देर नहीं लगती है। वहीं शनि की कृपा भिखारी को भी राजा बना देती है।

बता दें शनि ग्रह की चाल में भी जरा सा भी बदलाव होता है तो इसका असर सभी 12 राशि वाले लोगों के जीवन पर है। बता दें कि इस समय शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री हैं। 23 अक्टूबर को शनि मार्गी होने जा रहे हैं और अगले साल 17 जनवरी 2023 तक मार्गी रहेंगे। शनि का मार्गी होना 2 राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। इन राशि वाले लोगों के बहुत ही जल्द अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर शनि मार्गी से किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मार्गी शनि इन राशि वालों को देंगे शुभ फल

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का मकर राशि में मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस राशि वाले लोगों को अपनी जिंदगी में एक के बाद एक सफलताएं मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपका सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। आपके सारे काम बनने लगेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं, नई नौकरी का ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। व्यापार बढ़ेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी। शादीशुदा जिंदगी बहुत ही शानदार रहने वाली है।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि में शनि देव दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसकी वजह से इस राशि वाले लोगों को तगड़ा लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। अब तक जो भी बिना किसी कारण के कार्य अटके हुए थे, वह अब तेजी से बनने लगेंगे। फंसा हुआ धन वापस प्राप्त होगा। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। आपके वेतन में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। आपको तगड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं।