शनिदेव और सूर्य का पहली बार होने जा रहा मिलन, इस युति का इन 3 राशियों पर होगा बुरा प्रभाव, बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, कोई भी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अपनी चाल में परिवर्तन करता रहता है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। अगर व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है, तो इसकी वजह से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं ग्रहों की स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव और न्याय के देवता शनि देव का नए साल में पहली बार मिलन होने जा रहा है।

शनिदेव 17 जनवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं सूर्य देव 13 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार से कुंभ राशि में दोनों शक्तिशाली ग्रहों का मिलन होने वाला है। इस युति से ऐसी 3 राशि वाले लोग हैं, जिन्हें अपने जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आखिर यह 3 राशियां कौन सी हैं और उन्हें क्या सावधानी बरतने की आवश्यकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

इन 3 राशियों पर सूर्य-शनि युति का होगा बुरा प्रभाव

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है उनके लिए शनि और सूर्य की युति होना ठीक नहीं रहेगा। इस राशि वाले लोगों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसलिए कर्क राशि वाले लोगों को गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आप किसी को भी उधार मत दीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर ही फैसला लेना होगा। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में बड़ा दांव लगाने से बचना होगा। आपके लिए यह समय अच्छा नहीं है। आपको अपनी छवि का खास ध्यान रखना होगा। गलत लोगों की संगति से खुद को दूर रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसी स्थिति में सूर्य देव के साथ शनि की युति होने से इस राशि के लोगों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है और सावधानी के साथ जीवन से जुड़े निर्णय लेने पड़ेंगे। अगर आपसे एक छोटी सी भी गलती हो जाती है, तो इसके कारण बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। मानसिक तनाव से खुद को बचा कर रखना होगा। अगर आप बड़ों की सलाह लेकर काम करते हैं, तो यह आपके लिए ठीक साबित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही शनि देव और सूर्य की युति बन रही है। ऐसी स्थिति में इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों के मिलन से इस राशि वाले लोगों के लिए मुश्किलों भरा समय शुरू हो सकता है। इस राशि वाले लोगों के जीवन में पारिवारिक तनाव होने की संभावना बनी हुई है। मित्रों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कोई भी नया निवेश करने से बचना होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ नहीं है।