शनिदेव होने जा रहे हैं वक्री, आज से 28 दिनों तक इन 2 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़

हमारा जीवन पूरी तरह से ग्रहों पर आधारित होता है और ये गृह अपनी चाल निरंतर बदलते रहते है इसी वजह से हमारे जीवन में कभी सुख और कभी दुःख आते और जाते रहते है और हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे पापी गृह माना जाता है और शनि ही हमारे सभी दुखों का कारण है| आपको बता दे की शनि अपनी चाल हमेशा बदलते रहते हैं, इनके चाल बदने को ही वक्री कहा जाता है।शनि के वक्री होने पर व्यक्ति को अपनी महत्वाकांक्षाओं एवं असीमित इच्छाओं पर अंकुश लगाना चाहिए। क्योंकि शनि के वक्रत्व काल में व्यक्ति असुरक्षित, अंतर्विरोधी, असंतोषी, अशांत एवं अनात्मीयता का अनुभव करता है। ऐसे में उसके आत्मविश्वास में कमी आ जाती है तथा अपने शक्की स्वभाव के कारण अपने प्रियजनों को ही अपना शत्रु बना बैठता है।

ये तो आप सभी जानते है की शनि सुर्यपुत्र है और ये न्याय के राजा भी कहे जाते है| हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि एक बार फिर वक्री हो रहे है और इनके वक्री होने से कई राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा| शास्त्रों में कहा गया है कि एक बार जिसके ऊपर शनिदेव की दया द्रष्टि बन गई समझो उसका तो भाग्य खुल गया लेकिन जिसके ऊपर शनि का प्रकोप पड़ा उसका तो पूरा जीवन ही बर्बाद हो जाता है और उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसीलिए हमे सदैव ही शनि देव को प्रसन्न रखना चाहिए और ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे शनि देव रुष्ट हो जाएँ |

इस बार ऐसा माना जा रहा है की शनि के वक्री होने के कारण देश को आर्थिक, सामाजिक, जातिवाद जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है|आज हम आपको ऐसी 2 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर  शनि देव के वक्री होने के कारण  दुखों का पहाड़ टूटने वाला है.

मेष राशि

शनि के वक्री होने से मेष राशि वालों के जीवन पर कई सारे नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे है |आपके कैरियर की रफ्तार धीमी हो सकती है और आर्थिक संकट आ सकता है|इस माह  के मध्य में आपकी आर्थिक उन्नति होगी लेकिन बहुत धीमी गति से आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।शनि देव के वक्री होने से आपके जीवन में संघर्ष आएगा, चुनौती आएगी और शत्रु बढ़ेंगे और रोग परेशान करेंगे। इस दौरान कोई भी ऐसा करें ना करें जिससे आपकी बदनामी हो। आपको अपने पर नियंत्रण रखना होगा और ये आपके लिए विशेषकर हितकारी होगा। शनि देव के वक्री होने के कारण आपको 28 दिनों तक अपने स्वास्थ का ख्याल रखना है, वरना आपको स्वास्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है|

कर्क राशि

शनि देव के वक्री होने से आपको जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |शनि देव के वक्री समय अवधि में आपको कानूनी विवाद, आर्थिक समस्या और आपका परिवारिक जीवन मुश्किलों में रह सकता है इस दौरान आपको बहुत संभल कर रहना होगा। घर में कलह बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है| वक्री काल में आपको सबसे ज्यादा अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। आपका घर भी टूट सकता है। इसलिए सबसे ज्यादा बेहतर यह रहेगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। और परिवार को जोड़ने की कोशिश करें|