45 की उम्र में दूसरी बार मां बनने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अब किया ये बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा साल 2020 की फरवरी में अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया जब पति पत्नी के दूसरी बार माता-पिता बनने की ख़बर सामने आई। बता दें बड़े बेटे विवान के बाद शिल्पा और राज के घर में 15 फरवरी 2020 को एक नन्हीं परी की शुभ कदम पड़े। इस नन्ही परी का नाम उन्होंने शमिशा कुंद्रा रखा। वहीं बेटे की जन्म के बाद परिवार ने इसकी जानकारी फैंस के साथ 5 दिन बाद शेयर की।

45 की उम्र में न्यूबॉर्न होना हिम्मत की बात है

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बेटी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। वहीं घर में बेटी के आने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी खुश और उत्साहित दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने कई बार अपनी बेटी के साथ कई खुशी के मौके शेयर किए हैं। वहीं हाल ही में शिल्पा ने बताया कि  45 साल की उम्र में मां बनना कोई आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा, ये बहुत अजीब भी लगता है और किसी सपने की तरह लगता है। शिल्पा ने कहा कि  ‘कभी-कभी बहुत अजीब लगता है जब लोग पूछते हैं कि मेरे बच्चे कैसे हैं। 45 की उम्र में न्यूबॉर्न होना हिम्मत की बात है’ और इस उम्र में किसी नवजात की देखभाल करने की जिम्मेदारी उठाने के लिए आपको जज्बा चाहिए।

वहीं अपने इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि इस बार उनका मां बनने का एक्सपीरियंस  पहली बार से अलग था। उन्होंने कहा, पहली बार में तो आप पूरे दिन दूध पिलाते रहते हैं और थके हुए रहते हैं। इतना ही नहीं मुझे पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी हुआ था। हालांकि 2 हफ्ते के अंदर मैं ठीक हो गई थी’। वहीं कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगने से पहले ही समिशा को शिल्पा शेट्टी घर लाईं थी। इस दौरान शिल्पा को बेटी समीशा के साथ काफी समय बिताने को मिला।

बच्चों के साथ बिता रहीं हैं भरपूर समय

आपको  बता दें कि अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने बताया था कि ‘समीशा के जन्म से पहले उन्होंने 15 दिन का ऑफ ले लिया था और इन दिनों वो समीशा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। वहीं पूरे लॉकडाउन में वो समीशा के साथ समय बिता कर काफी खुश हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने हाल ही में परिवार के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने बड़े बेटे विवान और बेटी समीशा के साथ नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी आज दो बच्चों की मां हैं। लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो मां हैं। शिल्पा के बड़े बेटे वियान का जन्म  साल  2012 में हुआ था। जिसके बाद  इस साल 2020 शिल्पा ने सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन उनके फीगर को देखकर आज भी लगता है कि वो अभी 20-25 साल की हैं।