शुक्ल योग की वजह से इन 4 राशि वालों को होगी परेशानी, बाकी राशियों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार पर प्रभाव डालता है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि आज शुक्ल योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं परंतु कुछ राशि के लोगों को धन लाभ और तरक्की के शुभ संकेत मिल रहे हैं। आखिर शुक्ल योग का किन राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

शुक्ल योग का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर इस योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आप अपने अच्छे कामों से अपने खानदान का गौरव बढ़ाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आपको कुछ नया जानने को मिल सकता है। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण होंगे। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मबल को मजबूत बनाएगा। कैरियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी भी प्रकार के मुकदमें बाजी से दूर रहने की आवश्यकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन बेहद खुश रहेगा। आपके स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है, जिसके कारण घर-परिवार के लोग काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कुछ कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आप पैसों का लेनदेन ना करें अन्यथा धन हानि होने की संभावना बन रही है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कमाई के कई जरिए मिलेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होने वाला है। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शुक्ल योग की वजह से आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। आप दूसरों की भलाई और सेवा मन लगाकर दिल से करेंगे। पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। कोई भी नया काम करने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। आपको किसी भी प्रकार का जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को बहुमूल्य वस्तु से लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम के आगे शत्रु पक्ष टिक नहीं पाएंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामकाज को लेकर कुछ नए-नए तरीके आजमा सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपको संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इसकी तरफ से कष्ट होने के योग बन रहे हैं। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत बनाए रखें। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक अधिक मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा हानि होने की संभावना बन रही है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में आप अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, किस्मत के सहारे आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आपके सामने नई-नई योजनाएं आ सकती हैं, जिसको सफल बनाने का आप पूर्ण प्रयास करेंगे। साहस और पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।