स्मृति ईरानी ने अपनी सौतेली बेटी की शादी में आए मेहमानों को परोसा इस तरह का खाना, हर कोई हुआ हैरान

टीवी के सबसे मशहूर शो रहे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ फेम एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी 9 फरवरी को शादी के बंधन में बन चुकी है। स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला के साथ सात फेरे लिए हैं। इन दोनों ने राजस्थान के नागौर के खींवसर कोर्ट में सात फेरे लिए हैं। अब यह शादी काफी चर्चा में है। शादी के बाद अर्जुन और शनेल की तस्वीरें काफी ज्यादा इंटरनेट पर सर्च की जा रही है। इन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है। गौरतलब है कि जिस किले में इन दोनों की शादी हुई है कहा जाता है कि वह किला 70 या 100 साल नहीं बल्कि 500 साल पुराना है। इतना पुराना होने के बावजूद भी किला अंदर से काफी खूबसूरत है।

हालाँकि शनेल ईरानी की शादी के मेनू की बात करें तो इनका मेनू काफी आलीशान रखा गया था। इस शानदार शादी में आने वाले सभी मेहमानों का काफी लजीज पकवानों से स्वागत किया गया था। खबरों की मानें तो इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को राजस्थानी खाना दाल बाटी चूरमा दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें पारसी खाने का आनंद भी दिया गया था। सामने आ रही खबरों की माने तो इस शादी में वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के खाने दिए गए थे। शादी में आने वाले मेहमानों को पारसी फूड में गेस्ट पातरानी मछी, ढानसक, साली बोटी सहित अन्य व्यंजनों का जायका परोसा गया।

आपको बता दें कि इसके साथ ही मेहमानों को खाने के साथ कई तरह की मिठाइयां भी दी गई। इसमें नागौर की फेमस मिठाई खीर चम्मच को खास तौर पर शामिल करवाया गया था। स्मृति की बेटी शनेल ईरानी के पति अर्जुन भल्ला के बारे में बात करे तो वह एक NRI है। अर्जुन की पढाई लिखाई कनाडा में हुई हैं और उनका जन्म भी वही हुआ हैं। वह एक केनेडीआई नागरिक हैं। अर्जुन ने विज्ञान विषय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है और बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कनाडा में ही टोरंटो में सेंड में माइकल कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने भी वकालत की डिग्री हासिल की है। यह दोनों ही डिफरेंट कंपनी में लीगल इंटर्न के रूप में कार्य कर चुके हैं।

गौरतलब है कि शनेल ईरानी -स्मृति ईरानी की सगी बेटी नहीं हैं। शनेल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की इकलौती बेटी है। उनकी पढाई के बारे में बात करे तो शनेल की शुरुआती शिक्षा भारत में मुंबई में ही पूरी हुई है। इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वह अमेरिका चली गई थी। शनेल ने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएशन किया है। वे एक लॉ फर्म के लिए काम करती हैं।

स्मृति ईरानी के करियर की शुरुआत टीवी से हुई हैं। वह एकता कपूर के सबसे मशहूर शो ‘क्योकि साँस भी कभी बहू थी’ में लीड रोल में थी। इसके बाद वह कई और शोज में भी नजर आई। वह अमेठी से बीजेपी की सांसद हैं।