फैन्स के अनुसार बेमेल लगती है इन सितारों की जोड़ी, जाने कौन से बड़े नाम हैं शामिल

एक ऐसा रिश्ता जो के सिर्फ़ प्यार और भरोसे पर कायम है लेकिन इसी पर सारी दुनिया टिकी हुई है| इसका नाम है शादी| कहते हैं न अगर रिश्ते में प्यार हो तो दो लोग एक जान हो जाते हैं| अक्सर ही ऐसी घटनाए सामने आती है जिस्न्मे दो प्यार करने वाले अपने प्यार को साबित कर देते हैं| जब दो लोगों में प्यार होता है तो ये उम्र, रंग, या आर्थिक स्थिति जैसी चीज़े अक्सर हार जाती हैं| फिर चाहे इंसान में कितनी ही खामियां हो दुसरे को बस उसकी रूह से प्रेम हो जाता है|

कुछ ऐसी ही प्रेम की परिभाषा बताने वाली जोड़ियाँ हमारे बॉलीवुड में भी मौजूद हैं| आज हम आपको इन्ही कुछ जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं| जिन्होंने कई मायनों को महत्व न देते हुए प्यार किया और अपने प्यार को जीवनसाथी भी बना लिया| हालाँकि इनके फैन्स को ये जोड़ियाँ कुछ ख़ास पसंद नहीं आई| कई लोगों ने तो इन जोड़ियों को सीधे बेमेल का करार दे दिया| तो चलिए हम आपको बताते है इन कपल्स के बारे में|

रानी मुखर्जी – आदित्य चोप्रा

बॉलीवुड में अपने वक्त की बेहद जानी मानी अभिनेत्री रानी मुख़र्जी अब फिल्मों की दुनिया से दूर हो गयी हैं| रानी मुखर्जी की बात करें तो इन्होने अपने बॉलीवुड करियर में बहुत से बड़े मुकाम हासिल किये हैं| इनकी शादी की बात करें तो इनकी शादी आदित्य चोपड़ा से हुई है। बता दें के आदित्य चोपड़ा की उम्र रानी से काफी अधिक है और इसके साथ आदित्य तलाकशुदा भी हैं|

जूही चावला – जय मेहता

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपना करियर रखने वाली जूही चावला किसी पहचान की मोहताज नहीं है| इन्होने एक जय मेहता नाम के एक उद्योगपति से शादी रचाई है| हालाँकि इनके फैन्स द्वारा इनकी जोड़ी को बेमेल करार दिया गया है| लेकिन जूही ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को बेहद खुशनुमा बताया है|

विन्दु दारा सिंह – डायना

विंदू दारा सिंह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और इनके फैन्स की गिनती लाखों में है| अपने दमदार एक्टिंग और बेहतरीन पर्सनालिटी के कारण इनके फैन्स की इनकी शादी को लेकर बहुत सी उम्मीदें थीं| पर जब इन्होने डायना को अपना पार्टनर चुना तो फैन्स को ये काफी अजीब लगा| ऐसा इसलिए क्योंकि डायना इनकी पर्सनालिटी पर बिलकुल सेट नहीं बैठती हैं|

फराह खान – शिरीष कुंदर

फराह खान की बात करें तो ये एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं| इन्होने बॉलीवुड के साथ कई सरे रियलिटी शो में भी अपना करियर बनाया है| कई बड़े डांस रियलिटी और टैलेंट हंट शो में फराह नजर आती हैं| इन्होने शिरीष कुंदर नाम के एक बिजनेसमैन को अपना जीवन साथ बनाया है| फैन्स के अनुसार यह शादी थोड़ी अजीब बताई जाती है|

ट्यूलिप जोशी – कैप्टन नायर

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री और कई बड़ी फ़िल्में अपने नाम करने वाली जानी मानी अभिनेत्री है ट्यूलिप जोशी| अपनी सुन्दरता से और बेहद रियल लगने वाले अभिनय की वजह से इनके लाखों फैन्स है| इन्होने कॅप्टन नायर से शादी की है| फैन्स के मुताबिक कैप्टन ट्यूलिप के साथ उतने नहीं जचते हैं|

ये थी उन बड़े सितारों की लिस्ट जिन्होंने अपनी शादी से अपने फैन्स को हैरान कर दिया|