सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को याद करते हुए शेयर की अनदेखी तस्वीर, डेटिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे दोनों

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर पिछले साल ही मां बनी हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा 20 अगस्त 2022 को एक बेटे के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम कपूर अपनी मां के कर्तव्यों को पूरा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। अपने बच्चे की देखभाल से लेकर उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने तक, सोनम कपूर एक व्यवहारिक मां हैं।

सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के बाद से ही मुंबई में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इस दौरान जहां वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं, तो वहीं उनके पति आनंद आहूजा उनसे दूर लंदन में हैं। कपल अपने प्रोफेशनल वर्क के कारण लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज मैनेज कर रहा है। हालांकि, इस समय अपने पति से दूर रह रहीं सोनम कपूर को अपने पति की बहुत याद सता रही है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने परिवारवालों पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। वह आए दिन अपने माता-पिता, भाई-बहनों और पति के साथ तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। साथ ही वह अपने बेटे वायु कपूर आहूजा की तस्वीर को भी कभी-कभी फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति आनंद आहूजा को याद करते हुए अपने डेटिंग के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर को साझा किया है।

सोनम कपूर ने शेयर की पति आनंद संग अनदेखी तस्वीर

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और पति आनंद की एक अनदेखी तस्वीर को साझा किया है। सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री सोनम कपूर चेकर्ड ड्रेस के साथ लेदर पेंट और ब्लैक शूज पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्राउन कलर का एक बैग भी कैरी किया हुआ है और अपने बालों को खुला रखा है, जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

वहीं आनंद अहूजा ग्रीन कलर की स्वेटशर्ट और डार्क पैंट के साथ कैजुअल शूज पहने हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों को एक छाता पकड़े हुए भी देखा जा सकता है और दोनों कैमरे को पोज देते हुए पीछे मुड़ कर देख रहे हैं। सोनम कपूर ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “मैं आपको मिस करती हूं और मैं इसे मिस करती हूं। लव यू आनंद आहुजा एक साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकती।”

आनंद आहूजा ने सोनम के पोस्ट पर किया कमेंट

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर उनके पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है “हमारी एक साथ पहली सुपर/शुरुआती तस्वीरों में से एक! 7 साल पहले, है ना?” आपको बता दें कि सोनम और आनंद की यह तस्वीर लंदन की है, जहां कपल ने एक साथ अपना बेस्ट टाइम एंजॉय किया था। आनंद आहूजा के अलावा सोनम कपूर के दोस्तों और फैंस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

साल 2018 में की थी सोनम-आनंद ने शादी

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। यह शादी उस समय में बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर ने साल 2022 को अपने बेटे वायु को जन्म दिया था।