साउथ एक्टर चिरंजीवी 1300 करोड़ की सम्पत्ति के हैं मालिक और घर भी नही किसी महल से कम,देखें तस्वीरें

हमारे भारत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए सारे विश्व में जाना जाता है| बॉलीवुड फिल्म जगत के सारे स्टार्स आज पूरी दुनिया में अपने नाम से जाने जाते हैं| ऐसे में हमारे भारत के ही साउथ की बात करें तो उनकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री है | आज अगर फिल्मों की बात करें तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी काफी नाम कम चुकी है| साउथ की फिल्मे ज्यादातर एक्शन फिल्मों के लिए जानी जाती है|

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ही एक बहुत बड़े अभिनेता के बारे में आज हम आपको बहुत दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं| दरसल आज हम आपको साउथ फिल्म्स ने नजर आने वाले अभिनयकर्ता चिरंजीवी जी के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं| अगर बात करें चिरंजिवी के फ़िल्मी करियर की तो उन्होंने एक से बढकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में अपने नाम की हैं। तमिल- तेलुगू के साथ साथ उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता हैं|

आज हम आपको चिरंजीवी जी की सारी प्रॉपर्टी और उनके लग्जरी घर के बारे में बताने और कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं| चिंरंजीवी की प्रॉपर्टी की बात अगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करें तो ये तकरीबन 1300 करोड की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। आज इनका हैदराबाद में एक बहुत ही बड़ा और आलीशान घर भी है| बता दे के इनका यह बंगला हैदराबाद के जुबली हिल्स की मोस्ट प्राइम लोकेशन पर है जिसकी कीमत तकरीबन 38 करोड़ या उससे अधिक बताई जाती है।

इनके इस नामी बंगले के अंदर बताया जाता है कि वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। इनका यह घर लगभग हर सुविधा से लैस है| बस इनके घर की दीवारों की बात करें तो इनपर महंगी पेंटिंग्स लगी हुई हैं| काफी बेहतरीन लोकेशन के चलते इनके घर से बाहर का जो नजारा दिखता है वो काबिल-इ-तारीफ है|

इनके इस आलिशान बंगले में चारो तरफ हरियाली व्याप्त है| जिससे बाहर से देखने में घर काफी शानदार नजर आता है| बता दे के इनके इस बंगले में इन्होने अपने गाड़ियों का कलेक्शन भी बनाया है| और इस बंगले में इन्होने एक स्विमिंग पूल भी बनवाया है| अंदर रखी साड़ी चीज़ें और फर्नीचर वर्ल्ड के डिजाइनर द्वारा डिजाईन किये गये है|

साथ ही चिरंजीवी जी की बात करें तो उनका एक बेटा भी है जिसका नाम राम चरण है| और अगर उनके बेटे के बंगले की बात करें तो उसकी कीमत भी लगभग 100 करोड़ बताई गयी थी|चिरंजीवी जी का बेटा भी आज एक सफल साउथ फिल्मों का एक्टर है| और साथ ही एक जाने-माने बिजनेस मैन भी है| आज उनके बेटे का एक अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम कोनिडेला प्रोडक्शन हाउस है|

पहले चिरंजीवी कई फिल्मों में नजर आ जाया करते थे लेकिन उम्र के साथ अब इस में थोड़ी कमी भी आ गयी है| इसी के चलते अब वो उतना अधिक कैमरे के सामने नही नजर आते| आज चिरंजीवी जी की उम्र लगभग 65 वर्ष है|आज के समय में चिरंजीवी जी उतने ज्यादा एक्टिव तो नहीं नजर आते हैं लेकिन फिर भी साल में तकरीबन एक या दो फिल्में वो साइन कर ही लेते हैं|