स्वरा भास्कर ने जिसे कहा था भाई, उसी से गुपचुप रचा ली शादी, फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज के बाद एक्ट्रेस का पुराना ट्वीट वायरल

स्वरा भास्कर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वहीं स्वरा भास्कर अपनी खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और बयानों की वजह से ही कई बार खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं।

मौजूदा समय में स्वरा भास्कर की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और यह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर से जुड़ी हुई एक खबर सामने आई है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के युवा लीडर फहद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।

जी हां, आप लोगों ने सही पढ़ा। स्वरा भास्कर ने राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद के साथ शादी की घोषणा करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। जब उन्होंने शुक्रवार को अचानक अपनी कोर्ट मैरिज अनाउंसमेंट की तो उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फहद को “भाई” कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी।

स्वरा भास्कर ने फहद को कहा था ‘भाई’

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर की शादी को सिर्फ कुछ ही घंटे हुए हैं। इसी बीच अभिनेत्री का यह ट्वीट जो 2 फरवरी का है वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ट्वीट में स्वरा भास्कर, फहद अहमद के साथ नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा था “जन्मदिन मुबारक हो फहद मियां। भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे। खुश रहो और आबाद रहो। उम्र हो रही है अब शादी कर लो। आपका बर्थडे और ये साल शानदार हो।”

शादी के बाद वीडियो किया शेयर

वहीं स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ शादी करने के बाद ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह फहद के साथ नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा “कभी-कभी आप जिसे दूर-दूर तक ढूंढते हैं, वह आपके आस-पास होते हैं। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हम पहले दोस्त बने और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद। यहां काफी शोर है, लेकिन ये तुम्हारा है।”

इस शख्स के साथ रिलेशन में थीं स्वरा

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले ही एक शख्स के साथ एक पोस्ट शेयर की थी और कहा था कि यह प्यार हो सकता है! लेकिन अभिनेत्री ने ज्यादा खुलासा नहीं किया था और सभी को उत्सुक कर दिया था। लेकिन वह कोई और नहीं बल्कि उनके पति फहद अहमद हैं।

स्वरा भास्कर का पहले का रिश्ता

वहीं स्वरा भास्कर की इससे पहले राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा भास्कर और हिमांशु शर्मा फिल्म “रांझना” की शूटिंग के दौरान मिले थे। 5 साल रहने के बाद 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था।