मैजिक शो में तैमुर अली खान ने दिखाया जादू ,करीना के लाडले का क्यूटनेस से भरा विडियो हुआ वायरल

करीना कपूर और सैफ अली खान बी टाउन के पावर कपल्स में से एक है और यह स्टार कपल दो बेटों के पेरेंट्स भी है जिनके नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है| कोई करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर और बहुचर्चित स्टार किड्स में से एक है जोकि सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं|

तैमूर बचपन से ही लाइमलाइट में रहे हैं और वही पपराजी भी तैमूर को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर के नए-नए वीडियोस और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं| इसी बीच तैमूर अली खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी धमाल मचा रहा है और इस वीडियो पर तैमूर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपने क्यूटनेस से हर बार की तरह इस बार भी तैमूर अली खान ने सभी का दिल जीत लिया है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मैजिक शो में तैमूर ने लिया हिस्सा

दरअसल मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो साझा किया है और इस वीडियो में तैमूर किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं जहां पर वह एक मैजिक शो में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर अली खान अपना खाली हाथ फैलाए हुए मैजिशियन के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और वही मैजिशियन तैमूर के हाथ से फुल निकालता है जिसे देखकर तैमूर काफी हैरान रह जाते हैं और तैमूर अली खान के क्यूट एक्सप्रेशंस लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं|

सोशल मीडिया पर तैमूर का यह वीडियो सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो गया है और इस वीडियो में तैमूर अली खान ब्लू टीशर्ट और मैचिंग डेनिम पैंट में हमेशा की तरह बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं| सैफ अली खान के इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और चंद मिनटों में ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है और अभी तक इस पर लाखों लाइक आ चुके हैं|

पापा संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं तैमूर

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ वेकेशन एंजॉय करने मालदीव गए हुए थे जहां से सैफ और तैमूर की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और बाप बेटी की इन तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया था| इसके अलावा पिता पुत्र की सुपरहिट जोड़ी को मुंबई में आयोजित एक म्यूजिकल इवेंट में भी देखा गया था |

वही बात करें करीना कपूर खान की तो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के चलते लंदन में है जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर रही है| वही तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के साथ मुंबई में है|