कोरोना काल में ये 5 चीजें आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में करेंगी मदद, आज से ही शुरु कर दें खाना

देशभर के लोग कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण बहुत ज्यादा परेशान हैं। कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। रोजाना ही वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग वायरस के कारण अपनी जिंदगी भी गंवा चुके हैं। मौजूदा समय में कोरोना वायरस देशभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा महामारी की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं परंतु कोई भी फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

कोरोना काल में अगर आप वायरस से बचना चाहते हैं तो इसके लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत ही आवश्यक है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। अगर इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहेगा तो ऐसे में अगर रोगाणु हमारे शरीर में प्रवेश भी कर लेते हैं तो उनसे लड़ने में शरीर को सहायता मिलती है।

अगर आप अपने खानपान को बेहतर रखेंगे तो इससे आपके इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका अगर आप सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। इसलिए आप इन सुपरफूड को खाना आज से ही शुरु कर दीजिए।

अदरक

अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर सभी घरों के किचन में किया जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग अदरक को छील कर उसको मुंह में रखकर उसका रस चूसते हैं। अगर अदरक का सेवन किया जाए तो इससे पेट से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि मांसपेशियों और हड्डियों के जोड़ों में होने वाले दर्द में भी आराम प्राप्त होता है। अदरक सामान्य सर्दी-जुखाम और फ्लू से छुटकारा पाने का बेहतरीन नुस्खा माना जाता है। आप तुलसी के काढ़े में काली मिर्च, अदरक और शहद मिलाकर इसका सेवन कीजिए। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनेगी।

लहसुन

लहसुन का प्रयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन सिर्फ भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी हुई बहुत सी समस्याओं का समाधान भी करती है। लहसुन में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। लहसुन को इम्यून बूस्टर के तौर पर भी जाना जाता है। अगर लहसुन के तेल से शरीर पर मालिश किया जाए तो इससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है। अगर आप अपने आहार में लहसुन को शामिल करते हैं तो इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं। आप कच्चा या पक्का हुआ लहसुन डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं परंतु आप सप्लिमेंट्स का सेवन मत कीजिए।

दालचीनी

दालचीनी फेफड़ों में जमा बलगम दूर करने में बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर सीने और पेट में जलन, बदहजमी और जी मिचलाने जैसी समस्या है तो ऐसी स्थिति में दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दालचीनी ब्लड ग्लूकोस लेवल को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है। इम्यून सिस्टम के लिए भी दालचीनी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

चिया के बीज

अगर चिया के बीज का सेवन किया जाए तो इससे हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायता मिलती है। चिया के बीज में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसमें लगभग 18% कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप चिया के बीज को दूध और ओट्स के साथ रात भर भिगो कर रख दीजिए और सुबह ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं या फिर आप सलाद और स्मूदी में चिया के बीज को मिक्स करके इसका सेवन करें।

गोजी बेरी

गोजी बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। अगर इसका सेवन किया जाए तो फ्री रैडिकल्स से शरीर को बचाने में सहायता करती है। गोजी बेरीज में कॉपर, आयरन, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का कार्य करता है।