शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने चुना जॉइंट फैमिली में ही रहना, बांटती हैं परिवार के साथ सारी खुशियां

भारत में संयुक्त परिवार की व्यवस्था पुराने समय से ही चलती आ रही है। संयुक्त परिवार वह है, जहां एक से अधिक पीढ़ी के सदस्य एक छत के नीचे रहते हैं। इनमें दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची और उनके बच्चे शामिल होते हैं। वैसे देखा जाए तो मौजूदा समय में भी भारत में संयुक्त परिवार का चलन है परंतु कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से अब जॉइंट फैमिली की संख्या कम होती जा रही है।

वहीं अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कुछ एक्टर्स हैं, जो शादी से पहले ही अपने पेरेंट्स से अलग रह रहे हैं। वहीं कुछ बड़े सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो शादी के बाद भी संयुक्त परिवार में रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो शादी के बाद जॉइंट फैमिली में रह रहे हैं और पूरा परिवार मिलकर साथ में खुशियां बांटता है।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी है, जो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साल 2007 में विवाह के बंधन में बंधे थे और शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ संयुक्त परिवार में ही रहना चुना। यह पूरा परिवार साथ मिलकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटता है।

दीपिका कक्कड़

भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने कई मशहूर धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ मेंने शोएब इब्राहिम से विवाह किया है। शादी के बाद दीपिका कक्कड़ अपनी सास और ननद के साथ ही एक छत के नीचे रहती हैं।

करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर आज एक मशहूर कपल के रूप में जाने जाते हैं। सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। सैफ अली खान और करीना कपूर दो बेटों तैमूर अली खान और जेह के माता-पिता हैं। शादी के बाद करीना कपूर जॉइंट फैमिली में ही रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में कारोबारी राज कुंद्रा से विवाह किया था। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी बीवी हैं। शिल्पा शेट्टी ने शादी के बाद संयुक्त परिवार में ही रहना चुना है। पूरा परिवार मिलकर सारी खुशियां बांटता है।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान से विवाह किया था लेकिन अब इन दोनों का रिश्ता टूट चुका है। इन दोनों ने आपसी सहमति से 2017 में तलाक ले लिया था। आखिर इन दोनों के तलाक के पीछे की वजह क्या थी? उसके बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन जब मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी तो उसके बाद वह हमेशा संयुक्त परिवार में ही रही थीं।

जेनेलिया डिसूजा

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक फिल्म के सेट पर ही एक दूसरे के करीब आ गए थे। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया और दोनों ने 2012 में शादी कर ली। शादी के बाद जेनेलिया डिसूजा हमेशा से ही संयुक्त परिवार में रही हैं।