ये 6 अभिनेत्रियां मोटी होने के बावजूद भी दिखती हैं सुपर हॉट, बढ़ते वजन से खूबसूरती नहीं हुई कम

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने आपको खूबसूरत बनाए रखने और शरीर को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। घंटों एक्सरसाइज, योगा की मदद से यह अभिनेत्रियां अपने फिगर को मैनटेन रखती है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियां हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और अपने फिगर के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं परंतु क्या आप लोगों को इस बात का पता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई हसीनाएं हैं जो दिखने में मोटी है परंतु बढ़ते वजन से भी इनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। यह वजन ज्यादा होने के बावजूद भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस अभिनेत्री का नाम शामिल है।

विद्या बालन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में विद्या बालन अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। विद्या बालन का फिल्मी सफर बेहद सफल रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है परंतु विद्या बालन को अक्सर उनके बढ़ते वजन के चलते ताने सुनने पड़ते थे परंतु अभिनेत्री ने कभी भी अपने वजन को लेकर शर्मिंदा महसूस नहीं किया। फिल्म “द डर्टी पिक्चर” में विद्या बालन ने अपने फिगर को फ्लॉन्ट भी किया था।

काजोल

अभिनेत्री काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में एक्टिंग की है और लोग इनके अभिनय की तारीफ हुई करते हैं। काजोल और सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो मामूली फैला हुआ पेट लिए फेमस हैं। अब काजोल पहले से काफी फिट और स्लिम दिखती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम फिल्म “दबंग” से रखा था। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले बहुत ज्यादा मोटी थीं लेकिन बाद में उन्होंने अपने वजन को कम जरूर कर लिया लेकिन सोनाक्षी सिन्हा की गिनती प्लस साइज में ही होती है। बढ़ते वजन से सोनाक्षी की खूबसूरती कम नहीं हुई है।

तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता का नाम फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। वर्तमान समय में तनुश्री दत्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद तनुश्री दत्ता ने काफी वजन बढ़ा लिया था लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले ही 15 किलो वजन कम किया। बढ़ते वजन के बावजूद भी तनुश्री दत्ता की खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई।

जरीन खान

जरीन खान ने फिल्म वीर से डेब्यू किया था। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने जरीन खान को लांच किया था। जब जरीन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें कैटरीना कैफ की कॉपी कहा जाता था। जरीन खान अपने प्लस साइज को लेकर भी चर्चा में छाई रही थीं लेकिन प्लस साइज होने के बावजूद भी जरीन खान बेहद खूबसूरत और हॉट दिखती हैं।

सनी लियोन

सनी लियोन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। परंतु कई बार सनी लियोन को उनके ओवर चब्बीवि होने के लिए ताने भी सुनने पड़े थे लेकिन सनी लियोन का हॉट अंदाज सभी फैंस का दिल जीत लेता है।