बॉलीवुड की ये टॉप की अभिनेत्रियां कर चुकी हैं 40 की उम्र को पार, लेकिन आज भी दिखती है उतनी ही खुबसूरत

समय की कीमत अनमोल है और इसके अनुरूप सभी को चलना होता है। ये तो प्रकृति का नियम है कि जो जन्म लेता है उसे समय के साथ चलते हुये एक दिन अपनी उम्र के हर पड़ाव को पार करना होता है। उम्र के पड़ाव की सबसे सही उम्र जवानी के समय की होती है, जिससे सभी लोग आकर्षित और उत्साहित होते हैं, पर साथ ही उम्र बढ़ने से चिंता का अनुभव भी होने लगता है। बढ़ती उम्र की चिंता आम लोगों को होती हैं| हमारे बॉलीवुड स्टार्स को नहीं क्योंकि आज भी हमारी बॉलीवुड की एक्ट्रेस जो की 40 साल की हो चुकी हैं लेकिन वो आज भी 27 की लगती हैं| ऐसे ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपनी उम्र की आधी दिखती हैं|

1. ऐश्वर्या राय बच्चन

अपनी नीली आँखों से दुनिया को दीवाना बनाने वाली और मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र 43 साल है लेकिन उन्हें देख कर कोई नहीं कहेगा कि वो 43 साल की हैं| ऐश्वर्या पहले ही दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब जीत चुकी हैं और इनकी खूबसूरती 43 के उम्र में बरकरार हैं| वह आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं| ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम अराध्या बच्चन है| बेटी होने के बावजूद ऐश्वर्या की खूबसूरती कम नहीं हुई हैं|

2. मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा 43 की है| मलाइका ने हाल ही में अपने पति अरबाज़ खान से तलाक़ लिया है| मलाइका भले ही 43 की हो चुकी हो लेकिन उनकी हॉटनेस कम नहीं हुई हैं वो आज भी पहले की तरह दिखती हैं| मलाइका ने बॉलीवुड को कई सारे आइटम सांग दिये हैं जिनमें होंठ रसीले और अनारकली डिस्को चली जैसे गाने सुपरहिट हुये| इसके अलावा मलाइका के दो बच्चे भी हैं| मलाइका के बोल्ड अंदाज को देखकर लगता नहीं हैं की वो दो बच्चो की माँ हैं|

3. सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन ने भी 40 की उम्र पार कर चुकी हैं| इतनी उम्र होने के बावजूद वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं| उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं| इनकी चार्मिंग पर्सनालिटी उन्हें भीड़ से अलग करती है| मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता ने एक बेटी को गोद लिया उसके बाद उन्होने हाल ही में एक और बेटी को गोद लिया है|

4. चित्रांगदा सिंह

कुंडी मत खड्काओं राजा सीधा अंदर आओ राजा गाना तो आपको याद ही होगा| हम आपको बता दे की चित्रांगदा सिंह शादीशुदा और दो बच्चों की मां हैं| पर उन्हें देख कर आप उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकते हैं| चित्रांगदा ने फिल्म देसी बॉयज में अपनी हॉट अदाओं से सबका दिल चुरा लिया था| उनकी फिगर को देख कर कोई नहीं कहेगा कि चित्रांगदा ने 40 की उम्र पार कर लिया है|

5. तब्बू

तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हैं| तब्बू का नाम उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ने दिया| तब्बू ने बहुत सारी हिट फिल्में की हैं| तब्बू अब 46 की हो गयी हैं लेकिन देखकर लगता नहीं हैं की 46 की हैं|

6. अमीषा पटेल

कहो ना प्यार हैं से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीषा अब 42 साल की हो चुकी हैं| हालांकि उन्होने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली हैं लेकिन वो आज भी बहुत हॉट दिखती हैं|

7. शिल्पा शेट्टी

योगा क्वीन दिन ब दिन जवान होती जा रही हैं| वैसे तो शिल्पा 43 साल की हो गयी हैं लेकिन वो आज भी 23 की दिखती हैं| शिल्पा ने अपने बॉडी का काफी ख्याल रखती हैं| इसलिए तो वो काफी खूबसूरत और जवान दिखती हैं|

8. काजोल

काजोल 44 साल की हो चुकी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं परंतु काजोल को देखकर लगता नहीं की वो दो बच्चो की माँ हैं| काजोल आज भी काफी खूबसूरत और जवान नजर आती हैं|

9. टिस्का चोपड़ा

टिस्का चोपड़ा 45 साल की हैं| उन्होने बॉलीवुड को बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं| उनकी हॉट अंदाज को देखकर आप नहीं कह सकते हैं की वो 45 साल की हैं|