शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं ये 5 बॉलीवुड हसीनाएं, राजघराने की राजकुमारियां हैं

बॉलीवुड फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में नज़र आने वाली एक्ट्रेसेस चाहे कैसी भी हों लेकिन उनकी रियल लाइफ रिल लाइफ से बहुत हटके होती है। अगर आप इनकी असल हकीकत के बारे में जान जाएंगे तो हैरान हो जाएंगे। आसाल शब्दों में कहें तो निजी जिंदगी में ये एक्ट्रेसेस राजघराने से जुड़ी होती हैं। तो चलिए आपको ऐसी ही हसिनाओं के बारे में बताते हैं जो असल जिंदगी में शाही परिवार से हैं।

अदिति राव हैदरी-

साल 2011 में फिल्म ‘येसाली जिंदगी’ से अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की बात करें तो अदिति एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। ये ही नहीं अदिति एक नहीं बल्कि दो दो राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं। पहला ये कि, अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती हैं, वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे। इस हिसाब से अदिति शाही परिवार की हैं। अदिति राव हैदरी को आपने कई फिल्मों में देखा होगा और सोशल मीडिया पर भी अदिति राव हैदरी काफी एक्टिव रहती हैं।

किरण राव-

बॉलीवुड के परफेक्ट मैन माने जाने वाले एक्टर आमिर खान की पत्नी किरण राव भी एक राजघराने से हैं। किरण राव भले ही इंडस्ट्री में एक्ट्रेस न हो लेकिन बॉलीवुड में अच्छी पहचान है। बता दें कि किरण एक राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। किरण राव तेलंगाना के महबूब नगर स्थित वानापार्थी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म भी शाही परिवार में हुआ था।

भाग्यश्री-

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री भी एक राजघराने से जुड़ी हैं। अपनी पहली ही फिल्म से रातोंराज मशहूर हुईं भाग्यश्री भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी एक खास दुनिया बनाई है। बता दें कि भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है जो महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से ताल्लुक रखतीं हैं। भाग्यश्री श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की बेटी हैं।

सोनल चौहान-

बॉलीवुड में जन्नत गर्ल से मशहूर सोनल चौहान की बात करें तो सोनल ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत से की थी। जिसके बाद सोनल काफी मशहूर भी हुईं। आपको बता दें उत्तर प्रदेश की रहने वाली सोनल भी शाही राजपूतों के घर से ताल्लुक रखती है और उनका पूरा परिवार मैनपुरी जिले में है।

सोहा अली खान-

इडंस्ट्री में सोहा अली खान की पहचान बतौर एक्ट्रेस के अलावा एक्टर शैफ अली खान की बहन के तौर पर भी होती है। लेकिन सोहा एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर रहे हैं और भोपाल के नवाब के तौर पर पहचाने जाते हैं। वहीं सोहा के दादा इफ्तिखार अली खान आठवें पटौदी थे। जिसके बाद उनके पिता ने ये पद संभाला और इस पद सोहा के भाई यानि एक्टर सैफ अली खान इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

ऐसी ही दिलचस्प कहानियां जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। इस दिलचस्प खबर को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इसके अलावा आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।