अपने फैन्स को ही जीवनसाथी बना बैठे बॉलीवुड के ये 7 सितारे, 7वी वाली अपने फैन्स के दिलों पे करती है राज

अगर हम बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो लगभग हर एक एक्टर- एक्ट्रेस की तमन्ना हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने की होती है| इसी होड़ में हमेशा वो एक दुसरे से कुछ हट कर करने की कोशिश करते हैं| अब चाहे वो कुछ बड़ा निर्णय लेना हो या फिर डेली लाइफ की बातें | आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनय कर्ताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने फैन्स से ही शादी कर ली|

हममें से ज्यादातर का कोई न कोई ऐसा सेलेब्रिटी जरूर होता है जिसपर हमारा क्रश होता है| आमूमन हम इस बात को दुनिया में देखते हैं के सेलेब्रिटीज की शादी हमेशा सेलेब्रिटी या किसी पैसे वाले से ही होती है| लेकिन यहाँ जिनकी बात हो रही है उन्होंने अपने और फैन्स के दिल को पढ़ लिया और उनसे शादी कर ली| तो चलिए हम आपको उन मशहूर अभिनयकर्ताओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने ही फैन्स को जीवनसाथी के रूप में चुन लिया|

दिलीप कुमार और सायरा बानो

सायरा बानो जब सिर्फ 12 साल की थी तब ही से उनका दिलीप कुमार पर क्रश था| उनकी ख़ुशी का तो तब ठिकाना न रहा उन्हें बिलकुल सामने से दिलीप कुमार ने प्रपोज़ किया| सायरा का यह सपना तब सच हुआ जब 11 अक्टूबर 1966 को उनकी दिलीप के साथ शादी हो गयी| सायरा महज़ 22 वर्ष की थी जबकि दिलीप कुमार की उम्र उस वक्त 44 थी। पर आज भी सायरा हमेशा दिलीप के साथ बेहद खुश नजर आती हैं|

 

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

साल 1973 में इस जोड़ी ने शादी रचाई। उस वक्त डिम्पल की उम्र तकरीबन ही 16 साल थी वहीँ राजेश खन्ना उनसे लगभग 15 साल बड़े थे। राजेश अपने फैन्स को बहुत ज्यादा चाहते थे और उनका ध्यान रखते थे| पर उन्होंने अपनी ही एक फैन डिंपल कपाडिया को सामने से प्रोपोज कर सबको चौका दिया और साथ ही कईयों के दिल भी टूट गये| यह जोड़ी सिर्फ 9 ही सालों तक चली लेकिन डिम्पल राजेश के अंतिम वक्त में भी उनके साथ दिखीं|

 

मुमताज़ और मयूर माधवानी

मुमताज अपने वक्त की ऐसी अभिनेत्री रही जो किसी को भी अपना दीवाना बना दें| बिज़नेस टाइकून मयूर माधवानी उनके बहुत बड़े फैन थे लेकिन उनके भाग्य को तो कुछ और ही मंजूर था| जी हाँ उस समय की सबसे बड़ी स्टार से शादी होना उनके लिए भी किसी सपने से कम नही था| और यह सपना 29 मई, 1974 को मुमताज़ के साथ उनकी शादी के साथ पूरा भी हुआ|

ईशा देओल और भारत तख्तानी

उस समय ईशा देओल के चर्चे लगभग हर जगह हुआ करते थे| और भरत त्ख्तानी उस वक्त महज़ 13 साल के थे। एक दूसरे से दोनों की बचपन से ही जान-पहचान थी लेकिन इस पहचान का अंजाम इतना आगे बढ़ जयगा किसी ने सोचा नही था| बातें आगे बढ़ते बढ़ते साल 2012 में ही दोनों ने शादी कर ली|

 

जितेंद्र और शोभा कपूर

शोभा कपूर उन दिनों ब्रिटिश एयरवेज़ में एक एयर होस्टेस के बतौर काम करती थीं। जिनका सपना था जीतेन्द्र से शादी होना| उन दिनों एक बड़े स्ट्रगलिंग एक्टर थे जीतेन्द्र| शोभा वर्ष 1962 में उनकी गर्लफ्रेंड रही जिनकी अंत में साल 1974 में जीतेन्द्र से शादी हो गयी|

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

विवेक को प्रियंका ने उस मुश्किल वक्त में अपनाया था जब उनका ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था| देखें तो इन दोनों की शादी माँ-बाप द्वारा करई गयी लेकिन मिलते ही दोनों को प्यार हो गया था| पहले से फैमिली फ्रेंड होने के साथ ही प्रियंका विवेक को पहले से ही अपना क्रश मानती थीं| जिनकी आखिर कार विवेक से शादी भी हो गयी।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम शिल्पा के फैन की लिस्ट में शामिल रहा| और इसी बीच इनकी लंदन में पहली मुलाकात हुई। शिल्पा उस वक्त एस-2 नाम के परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। और इस ब्रांड के प्रमोशन के दौरान शिल्पा की राज ने मदद की। ऐसे में दोनों में नजदीकिया बढी साल 2009 में दोनों शादी कर ली और आज उनका एक बेटा भी है।