Tulsi Vivah 2020: तुलसी पूजा में इन बातों का अवश्य रखें ध्यान वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में बहुत से पर्व-त्यौहार मनाये जाते हैं और सभी का अपना अलग-अलग महत्व बताया जाता है। आपको बता दें कि तुलसी विवाह का आयोजन हर वर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन किया जाता है। इस बार यह एकादशी 25 नवंबर को प्रारंभ होगी और 26 नवंबर को समाप्त होगी। देशभर में तुलसी विवाह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देखा जाए तो तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह विधि-विधान के साथ किया जाता है। इस दिन तुलसी की विधि विधान पूर्वक पूजा की जाती है। अगर आप तुलसी पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। अगर आपसे कोई भी गलती होती है तो इसके कारण मां लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं।

संध्या के समय दीपक जलाएं

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है। हिंदू धर्म के लोग अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाते हैं। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो आप तुलसी को नियमित रूप से जल दीजिए और शाम के समय दीपक जलाना ना भूलें। ऐसा माना जाता है कि जो लोग अपने घर में लगी हुई तुलसी में सुबह-शाम दीपक जलाते हैं और जल अर्पित करते हैं, उनके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि तुलसी के पौधे में आप रविवार के दिन जल अर्पित ना करें।

तामसिक चीजों का सेवन ना करें

जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को तुलसी का पौधा अति प्रिय है। अगर आप भगवान विष्णु जी की पूजा कर रहे हैं तो आप उस दौरान किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का इस्तेमाल भूल कर भी मत कीजिए। अगर आपके घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो आप वहां पर कभी भी मांस मदिरा का सेवन ना करें इसके अलावा जिन लोगों ने अपने गले में तुलसी की माला पहनी है, उनको भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

दिशा का ध्यान रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दक्षिण दिशा में ना लगाएं अन्यथा आपको इसके कारण अशुभ फल मिलने लगेंगे। तुलसी का पौधा हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप तुलसी का पौधा अपने घर के आंगन के बीच में लगाते हैं तो यह अत्यंत उत्तम होता है।

तुलसी का पौधा गमले में लगाएं

कई लोग अपने घर में तुलसी का पौधा जमीन पर ही लगा देते हैं परंतु यह ठीक नहीं माना जाता है। तुलसी का पौधा हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। अगर आप जमीन पर तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे आपको अशुभ फल की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं बल्कि घर में रहने वाले सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रखें।

इन बातों पर ध्यान दीजिए

  • आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि तुलसी के पत्ते रविवार, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और सूर्यास्त होने के पश्चात ना तोड़े।
  • बेवजह के तुलसी के पत्ते ना तोड़े।
  • तुलसी के पौधे की नियमित रूप से देखभाल कीजिए।
  • अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो तुरंत उस स्थान पर नया पौधा लगा दीजिए।
  • सूखे हुए तुलसी के पौधे को इधर-उधर ना फेंके। आप सूखे हुए तुलसी के पौधे को किसी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं।