2 फुट के दूल्हे ने इतनी लंबी दुल्हन संग लिए सात फेरे, इस अनोखी शादी का Video हुआ वायरल, देखें

शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन होता है, जिसमें दो लोग एक नए रिश्ते से जुड़ जाते हैं। जो इस संसार के लिए बहुत ही आवश्यक है। विवाह के बंधन में एक महिला और एक पुरुष एक साथ आते हैं, जिससे एक नए परिवार का निर्माण होता है जो संसार को आगे बढ़ाने में मदद करता है। जब भी शादी के लिए लड़का या लड़की की तलाश की जाती है तो बहुत सी बातों का ध्यान रखा जाता है तभी एक लड़के का रिश्ता लड़की से तय होता है।

अक्सर लड़का और लड़की एक-दूसरे में वह गुण जरूर तलाश करते हैं जो उन्हें बहुत पसंद हों। अक्सर देखा गया है कि कई बार लड़का और लड़की में सभी गुण मौजूद नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर की खुशी में ही खुद को खुश रहना पड़ता है। आप सभी लोगों ने बहुत सी शादियां देखी होंगी। हम सभी ने शादी के अंदर दूल्हे को दुल्हन से लंबा ही देखा होगा लेकिन जरा सोचिए अगर यहां पर सिचुएशन बदल जाए तो क्या होगा। अगर दुल्हन, दूल्हे से लंबी हो तो लोग तरह तरह की बातें करने लगते हैं।

अगर किसी लंबी दुल्हन को कम कद काठी का दूल्हा मिल जाए तो लोग उनको ही देखते रहते हैं और उनके मन में तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगते हैं, मानो पता नहीं क्या हो गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दिनों यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक दूल्हा और एक दुल्हन अग्नि के चारों तरफ सात फेरे लेते हुए दिख रहे हैं। फेरे लेते समय दुल्हन पीछे पीछे चल रही होती है, जबकि दूल्हा आगे की ओर बढ़ रहा होता है।

जब आप इस वीडियो को शुरुआत में देखेंगे तो आपको दूल्हा नजर नहीं आएगा परंतु कुछ ही सेकेंड के बाद ही दूल्हा वीडियो में नजर आने लगता है। दूल्हे की कद काठी देखने के बाद लोग बेहद आश्चर्यचकित हो गए हैं क्योंकि जिस लड़की से वह दूल्हा शादी कर रहा है उसकी लंबाई करीब करीब दोगुनी लंबी दुल्हन के साथ दूल्हा सात फेरे ले रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SooduMava (@soodu_mava)

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि करीब 2 फुट का दूल्हा एक लंबी दुल्हन के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आ रहा है। सात फेरे लेने के दौरान फोटोग्राफर उनकी तस्वीर लेता हुआ दिख रहा है। जबकि उसके आसपास उनके परिवार के लोग और पंडित जी भी खड़े नजर आ रहे हैं। दूल्हे ने नीले रंग का सूट पहना हुआ है जबकि दुल्हन लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर SooduMava नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।