वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान, खुशखबरी सुन फैंस हुए खुश, खूब मिल रही हैं बधाइयां

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता वरुण धवन के घर नन्हा मेहमान आया है। जी हां, वरुण धवन फिर से चाचा बन गए हैं। फिल्म निर्देशक रोहित धवन और उनकी पत्नी जाह्नवी धवन दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। वरुण धवन की भाभी जाह्नवी ने बेटे को जन्म दिया है जबकि इससे पहले वह एक बेटी की मां हैं।

यह खबर सामने आते ही फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया है। लगातार सोशल मीडिया पर वरुण धवन को चाचा बनने पर फैंस से खूब बधाइयां मिल रही हैं। रोहित धवन के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी मां की गोद में दिखाई दे रहे हैं।

वरुण धवन बने चाचा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

आपको बता दें कि फिल्म में निर्देशक रोहित धवन डेविड धवन के बड़े बेटे और वरुण धवन के बड़े भाई हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें रोहित धवन ब्लू शर्ट में हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हॉस्पिटल में रोहित धवन अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ पापा डेविड धवन भी थे। रोहित धवन को देखते ही पैपराजी ने उन्हें बेटा होने की बधाई भी दी। हालांकि, रोहित धवन ज्यादा देर तक नहीं रुके और अपने पापा के साथ कार में बैठकर निकल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित धवन एक बेटे के पिता बने हैं। रोहित धवन के भाई व अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन की भाभी जान्हवी के लिए बेबी शावर की पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

नताशा दलाल में जान्हवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था, जिसमें बॉलीवुड से भी कुछ गिने-चुने लोगों को बुलाया गया था। इस पार्टी में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला भी नजर आई थीं।

पूरे परिवार की इंटरनेट पर छाई झलक

अब बेबी के साथ पूरे परिवार की झलक इंटरनेट पर खूब छाई हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित धवन और जान्हवी के साथ पापा डेविड धवन भी नजर आ रहे हैं।

वहीं जान्हवी की गोद में उनका लाडला चैन की नींद सोता हुआ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और धवन फैमिली को फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं।

शादी से पहले 7 साल तक कपल ने किया था डेट

आपको बता दें कि रोहित और जान्हवी ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद दोनों ने गोवा में साल 2012 में शादी कर ली। रणबीर कपूर, अमीषा पटेल, ऋषि कपूर, सोनम कपूर और गोविंदा जैसे सेलेब्स शादी में शामिल हुए थे। वहीं 2018 में कपल ने अपने घर पहली बेटी का वेलकम किया था। वरुण धवन अक्सर अपनी भतीजी नियारा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। नियारा अपने चाचू वरुण के काफी करीब है।

बताते चलें कि रोहित की पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर “देसी बॉयज” थी। साल 2011 में आई फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन इब्राहिम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। वहीं साल 2016 में आई वरुण धवन स्टार “ढिशुम” का निर्देशन भी रोहित ने ही किया था। फिलहाल रोहित अपनी अगली फिल्म शहजादा पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आएंगे।