साप्ताहिक राशिफल (9 जुलाई से 15 जुलाई ): जानिए ये सप्ताह किन 3 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद ही खास और व्यापार में मिलेगा लाभ

मेष:-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ राशि स्वामी-मंगल

आपकी राशि के लोगों के यह समय आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। इस स्प्ताह आप्की स्थिति अपेक्षाकृत लाभ की ही रहेगी, संभव है आप किसी बड़ी खरीददारी को इस समय अंजाम दें। इस सप्ताह आपको स्वयं और विवादों को एक दूसरे से दूर ही रखना चाहिए और साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। इस सप्ताह लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना आसान होगा. लिहाजा संबंधों को रूप देने का यह बेहतर समय है. आपकी हालत भी अच्छी लग रही है मगर संबंधियों से जुड़ा हो तो स्थिति और सुधारनी होगी.

 

वृष:-ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो, राशि स्वामी-शुक्र

 

वृष राशि वालों के लिए कारोबार के लिए ये सप्ताह श्रेष्ठ साबित होगा और आपके लिए यह समय प्रोफेशनल लाइफ के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ी लगाम रखनी चाहिए अन्यथा आप मुश्किल में भी फस सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भीयह सप्ताह थोड़ा मुश्किल है इसलिए संभलकर चलेंगे तो बेहतर होगा। इस समय आप थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस कर सकते हैं।    अपने परिजनों के साथ समय बिताने के लिए यह अच्छा समय है. आप लोगों को प्रभावित करने योग्य होंगे, लिहाजा आप पर सबका ध्यान केन्द्रित रहेगा. आप नये सामाजिक परिवेश की ओर आकर्षित हो सकते हैं

मिथुन:-क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, है, राशि स्वामी-बुध

मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह  काफी उतार चढ़ाव लेकर आया है |इस सप्ताह आपको अपनी पर्सनल लाइफ के मामले में बहुत से उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ सकता है। सप्ताह के अगले दो दिनों में किस्मत कुछ करवट ले सकती है और ये आपके लिए अच्छी खबर बनकर आएगी। परिजनों से भी रिश्ते हो सकता है मधुर न रहें, खासकर पिता के साथ खटपट हो सकती है। कामकाजी जीवन में तेजी आ सकती है। किसी रूके हुए कार्य के सिरे चढ़ने के योग भी इस समय बन रहे हैं। अपने अनछुए विचारों का परीक्षण करने के लिए यह उत्तम समय है. आप अपने कौशल को परखने के मूड में भी हैं.

 

कर्क:- हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, राशि स्वामी-चन्द्रमा

 

इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, लेकिन मूड थोड़ा सही नहीं रहेगा। आपको अपनी पर्सनल लाइफ का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जीवनसाथी के साथ टकराहट बढ़ सकती है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा ना करें। इस समय आपके लिये धन प्राप्ति के योग भी प्रबल हैं। अपने पेशागत प्रयासों के परिणामस्वरूप आपको अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है. आपको ज्यादा सुरक्षा और अधिक रकम का भी आमंत्रण मिल सकता है.

 

सिंह:-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, राशि स्वामी-सूर्य

सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह बहुत श्रेष्ठ रहेगा। कार्य में अधिकता और तेजी आयेगी। लाभ की सिथति ठीक-ठीक रहेगी। यद्यपि धन का लाभ होगा। कार्य में अधिक व्यस्तता रहेगी। परिश्रम के साथ-साथ संघर्ष भी रहेगा। राजकाज में विलम्ब होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी सामान्य चलेगी।  हमारी सलाह है कि अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक संतुलन बनाकर चलें। किसी एक ओर आपका झुकाव दूसरी ओर के पलड़े पर भारी पड़ सकता है।

कन्या:- टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो, राशि स्वामी-बुध

 

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अकस्मात धन प्राप्ति का योग बना हुआ है। परिवारिक समस्याओं का सामना करना पडेगा। सम्बन्ध मजबूत होंगे। कोई नया काम प्रारम्भ होने का योग भी है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी में लाभ होगा। मुकदमे में विजय की ओर अग्रसर रहोगे। मनोबल में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा व्यापार में लाभ होगा।

 

तुला:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते, राशि स्वामी-शुक्र

इस सप्ताह धन का अधिक खर्च होगा और आपको  समय का पूर्ण अभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग और साझेदारी से लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। धन का लाभ प्राप्त होगा। मनोबल थोडा कमजोर होगा, जबकि कारोबार में आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान की चिंता रहेगी तथा राजकाज में अतिक भागदौड बनेगी। इस समय भाग्य का आपको पूरा साथ मिल सकता है। कम मेहनत में ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। इसी समय शुक्र आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचररत होंगे। कार्योन्नति के संकेत आपके लिये बन रहे हैं।

वृश्चिक:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू, राशि स्वामी-मंगल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह शुभ रहने वाला है और इस  सप्ताह किस्मत आपका साथ दे सकती है। भाग्य के साथ व अपनी हिम्मत से इस हफ्ते आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगें। इस समय कार्योन्नति के योग आपके लिये बन रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में रहेगा। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। इसी समय आपकी राशि के स्वामी मंगल भी आपकी राशि से सुख भाव में प्रवेश करेंगें। यह समय आपके लिये सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी का है। आप एक आनंदमयी जीवन की उम्मीद इन दिनों में कर सकते हैं।

धनु:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे, राशि स्वामी-गुरु

धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह सफलता लेकर आया है और  इस सप्ताह जिस तरह कल्पना कर रहे हैं, उस तरह सभी कामों को अंजाम तक पहुंचाने में लगे तो रहेंगे। किन्तु पूरी सफलता अभी भी आपसे कुछ दूर रहेगी। किन्तु आप अपने कठिन परिश्रम को कम नहीं करने वाले रहेंगे। जिससे आप इस सप्ताह के दूसरे भाग में अधिक अच्छी तरह से अपने कामों को करने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ लोगों के साथ मैत्री व्यवहार को बढ़ाने के लिए तैयार रहेंगे। परिवार को आप इस सप्ताह के पहले भाग से ही साधने में लगे रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा। घर परिवार में सकारात्मक वातावरण की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपके धन का स्तर और बढ़िया रहेगा। जिससे आपकी मनोधारण और अच्छी रहेगी।

 

मकर:- भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, राशि स्वामी-शनि

मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह कुछ ऐसी स्थितियाँ बन रही है, जिससे आपको घर छोड़कर बाहर भी जाना पड़ सकता है। आप बेरोजगारी से ऊबकर जल्द ही काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। हाँ यदि आप काम-काज पहले से कर हैं, तो आपको उनकी गति के लिए किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी निकट व्यक्ति की कानूनी सहायता के लिए जाना पड़ सकता है। आप देखेंगे कि घर का वातावरण बिगड़ता ही जा रहा है। जिसे आप सुधारने के लिए अपनी दखल तो बढ़ा देंगे। किन्तु जल्दी कोई साख अच्छे परिणाम नहीं रहेंगे।

कुम्भ:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, राशि स्वामी-शनि

कुम्भ राशि के जातक इस सप्ताह के पहले भाग से ही दूर की सोच रखते हुए कुछ जरूरी निर्णय लेने का विचार करेंगे। जिससे आपके कारोबार में बढ़त हो। साथ ही आपके काम-काज को कुछ और गति प्राप्त हो। आप इस सप्ताह योजनाओं के संचालन को और तेज करने के लिए सक्रिय रहेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियों की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। जिससे आप सामान्य रूप से काम-काज करते रहेंगे। जो अविवाहित जातक अपने विवाह के लिये शुभ समय का इतंजार कर रहे हैं इस हफ्ते का समय उनके लिये सही साबित हो सकता है।

मीन:- दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची, राशि स्वामी-गुरु

मीन राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें जिससे यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य दिनो में चंद्रमा 12वें घर में रहेंगें। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी देख सकते हैं। अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को स्थिर बनाये रखने के लिये अनावश्यक व फिजूल खर्चों से बचने का प्रयास करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। आप अपने मूड में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं