जब शादी में खानदानी लुक में नजर आईं ये अभिनेत्रियां, किसी परी से नहीं लग रही थीं कम, देखें तस्वीरें

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है। हर इंसान के लिए उसकी शादी बहुत महत्व रखती हैं। शादी एक ऐसा पवित्र बंधन होता है जिसमें दो लोग हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाते हैं। अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की शादियों की बात करें तो अक्सर बॉलीवुड के सितारों की शादियां चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड की शादियों में जमकर पैसा खर्च किया जाता है। कपड़ों से लेकर वेन्यू तक इन सभी के बारे में फैंस जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे बहुत से बॉलीवुड के सितारे रहे हैं जिनकी शादी की तस्वीरें पिछले साल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं और हर जगह उन्हीं की चर्चा लोग कर रहे थे।

अक्सर देखा गया है कि दुल्हन बनी अभिनेत्रियों के बारे में फैंस बहुत कुछ जानने के लिए दिलचस्पी दिखाते हैं। आखिर उन अभिनेत्रियों के लहंगे की कीमत कितनी है, अभिनेत्रियों ने गहने क्या क्या पहने हैं, इसी तरह की बहुत सी बातें होती हैं जो लोग जानने में दिलचस्पी रखते हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपनी शादी में किसी परी से कम नहीं लगती हैं। यह अभिनेत्रियां अपने कपड़ों और गहनों में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देती हैं परंतु उनके लिए खानदान से जुड़ी चीजें बहुत महत्व रखती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में अपने या अपने पति के खानदान से जुड़ी एक खास चीज पहने हुए नजर आईं थीं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में….

नेहा धूपिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और लोग आज भी उनके अभिनय की तारीफ करते हैं। भले ही नेहा धूपिया फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं परंतु आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जब नेहा धूपिया ने अचानक अंगद बेदी से विवाह कर लिया तो सभी फैंस काफी आश्चर्यचकित हो गए थे। जब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ। शादी वाले दिन अंगद और नेहा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। यह अंगूठी बेदी परिवार की खास अंगूठी है जिसे हर पीढ़ी को दिया जाता है। शादी के गुलाबी जोड़े में नेहा बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं अंगद भी बहुत अच्छे लग रहे थे।

यामी गौतम

भारतीय अभिनेत्री यामी गौतम को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि यामी गौतम की शादी 4 जून 2021 को फिल्म लेखक और निर्देशक आदित्य धर से हुई है। अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी शादी में 33 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक गहने भी पहने हुए थे और सबसे बड़ी बात यह है कि मेकअप भी उन्होंने खुद ही किया था। अपनी शादी में यामी गौतम किसी परी से कम नजर नहीं आ रही थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई हैं।

कोंकणा सेन शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी परंतु इनकी शादी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ साल बाद ही यह एक दूसरे से अलग हो गए। आपको बता दें कि अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी शादी में दादी के गहने पहने थे।

करीना कपूर

करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के दौरान करीना ने अपनी सास शर्मिला टैगोर की शादी का जोड़ा पहना था। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया था। शादी में करीना का नवाबी लुक चर्चा का विषय बना हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर को निक जोनस के साथ शादी की थी। अभिनेत्री ने निक जोनस के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह किया था। प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में खास गाउन पहना था जिसका वेल 75 फुट लंबा था। इस गांव में 8 स्पेशल बर्ड और फ्रेज थे और सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि इस गाउन में निक जोनस की मां के वेडिंग गाउन का भी इस्तेमाल हुआ था। प्रियंका इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।