मिथुन चक्रवर्ती ने कई दिनों तक पहने थे गंदे कपड़े, इसकी वजह जानकर हंसने लगेंगे आप

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे बहुत से कलाकार है जो अपनी भूमिकाओं को वास्तविक बनाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। कुछ भी करके यह अपनी भूमिका को वास्तविक रूप देने की कोशिश में लगे रहते हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाया और उन्होंने अपने किरदार से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। आज हम आपको मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने किरदार को निभाने के लिए असल जिंदगी में कई दिनों तक गंदे कपड़े पहने थे।

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए कई दिनों तक बिना धोए गंदे कपड़े पहने थे। आखिर वह फिल्म कौन सी थी और उनका किरदार क्या था। आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। यह बात तब की है जब मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म “जोर लगा के हय्या” की थी। इस फिल्म के अंदर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को एक भिखारी का किरदार निभाना था और उन्होंने एक ही कपड़े को लगातार कई दिनों तक पहन के रखा था।

भिखारी के पास इतना पैसा नहीं रहता है कि वह रोजाना कपड़े बदल सके तो मिथुन चक्रवर्ती ने कई दिनों तक उस एक ही ड्रेस को पहनकर शूटिंग की थी। मिथुन चक्रवर्ती के कहने पर उस ड्रेस को धोया भी नहीं गया था। मिथुन चक्रवर्ती यह चाहते थे कि वह उन कपड़ों में गंदे लगे ताकि उनकी भूमिका में वास्तविकता नजर आए। इसलिए मिथुन दा ने भिखारी के किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश करने के लिए कई दिनों तक मेले कपड़े पहने थे। आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता कार्तिकेय तलरेजा का इस बारे में ऐसा कहना था कि उन गंदे कपड़ों को पहनना मिथुन को पसंद नहीं था, लेकिन अपनी भूमिका को देखते हुए उन्होंने कभी नखरे नहीं दिखाएं।

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के बहुत सारे फैंस हैं और उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद को भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों में काम किया है इसके अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की।

मिथुन चक्रवर्ती अपने समय में लोगों के दिलों की धड़कन रहे हैं और आज भी लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मिथुन चक्रवर्ती की एक्टिंग, हेयर और फैशन स्टाइल के लोग दीवाने हुआ करते थे। इनकी फिल्में खूब हिट हुआ करती थीं और सिनेमाघर हाउसफुल हो जाते थे। मिथुन चक्रवर्ती को चाहने वाले लोग इनकी फिल्में एक बार नहीं बल्कि बार बार देखा करते थे। मिथुन चक्रवर्ती ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म “डिस्को डांसर” का जादू भी लोगों पर खूब चला था। मिथुन चक्रवर्ती की अपने काम के प्रति इतनी लगन है कि जिसके चलते उन्होंने बॉलीवुड में इतनी लंबी पारी खेली।