जब अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से सुनील शेट्टी के सामने झुक गए थे सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को हर कोई अन्ना कहकर बुलाते हैं। हर किसी की मदद करना और सबसे घुल-मिलकर रहना सुनील शेट्टी की पहचान है। उन्हें बॉलीवुड में सब यारों के यार मानते हैं। लेकिन उनकी एक बात भी खास है जब वो किसी ने नाराज़ हो जाए तो आसानी से नहीं मानते। वहीं, अगर सलमान खान की बात की जाए तो हम सभी को पता है कि बॉलीवुड में उनका एक अलग ही रुतबा है। हालांकि, सुनील शेट्टी और सलमान खान के रिश्ते काफी अच्छे माने जाते हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब खुद सलमान खान सुनील शेट्टी के सामने झुके थे और उनको मनाया था। चलिए जानते हैं इस किस्से के बारे में।

सुनील ने जब अपनी पहली फिल्म बलवान की थी तो काफी चर्चा में थे। एक के बाद एक उन्हें काफी सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर किए जा रहे थे। इसी कड़ी में उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया। जब मेकर्स ने सुनील शेट्टी से बात की तो सुनील ने फिल्म के लिए हामी भर दी। इस प्रोजेक्ट के लिए सोमी अली का नाम लीड एक्ट्रेस के लिए तय किया गया।

सोमी अली ने किया था सुनील शेट्टी को रिजेक्ट-

जब मेकर्स फिल्म का ऑफर लेकर सोमी अली के पास पहुंचे तो उन्होंने भी फिल्म के लिए हां कर दी। लेकिन जब सोमी अली को बताया गया कि उनके अपोजिट में सुनील हैं तो उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी स्ट्रग्लर एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। ये बात जब सुनील शेट्टी तक पहुंची तो उन्हें काफी बुरा लगा।

जब सुनील थे बुलंदियों पर-

इसके बाद सुनील शेट्टी ने कई फिल्मों में काम किया जैसे वक्त हमारा है, दिलवाले आदि जो कि सिनेमाघरों में हिट साबित हुई। इस वक्त सुनील शेट्टी का करियर बुलिंदयों पर था और वहीं सोमी अली को कोई भी फिल्म नहीं मिल रही थी। जानकारी हो कि सोमी अली सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थे। इसी वजह उन्हें अंत फिल्म के लिए साइन किया गया था। मेकर्स इस फिल्म को सुनील के साथ बनाना चाहते थे।

सलमान खान की गर्लफ्रेंड थी सोमी अली-

सोमी अली फिल्म के लिए हां कर चुकी थी। वहीं, जब सुनील शेट्टी से पूछा गया और बताया गया कि उनकी हीरोइन इसमें सोमी अली होंगी तो उन्होंने भी फिल्म के फौरन इंकार कर दिया। और कहा कि वे सोमी अली के साथ काम नहीं करेंगे। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने सोमी अली की बात बताई जब उन्होंने शेट्टी को स्ट्रग्लर कहकर रिजेक्ट कर दिया था।

इधर मेकर्स ने भी सोमी अली को कह दिया कि सुनील फिल्म नहीं करेंगे तो फिल्म नहीं बनेगी। सोमी अली काफी परेशान हो गईं और उन्होंने इस बारे में सलमान खान से बात की। इसके बाद सलमान खान ने खुद जाकर सुनील से बात की और उनको फिल्म में काम करने के लिए राज़ी किया। सलमान खान के मनाने पर सुनील शेट्टी भी फिल्म के लिए मान गए और अंत फिल्म को बनाया गया।

बॉलीवुड के ऐसे ही दिलचस्प किस्सों को जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।