सेट पर प्रियंका चोपड़ा को मारने पहुंच गई थी ट्विंकल खन्ना, फिर हुआ आगे ये…

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम कई एक्ट्रेसेस का साथ जुड़ चुका है। उनके अफेयर के चर्चे पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, रेखा, प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस के साथ रहे हैं। हालांकि साल 2001 में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी। लेकिन उससे पहले वो शिल्पा शेट्टी के साथ अफेयर में थे। शिल्पा इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी। वे अक्षय कुमार से शादी करना चाहती थी। लेकिन अक्षय शिल्पा की ही बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना को पटाने में लगे हुए थे। जब शिल्पा शेट्टी को इस बात का पता चला था तो उनका दिल टूट गया था। बाद में शिल्पा खुद ही अक्षय कुमार से अलग हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि अक्षय कुमार का जब प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर था तो ट्विंकल खन्ना तो सेट तक पहुंच गई थी। चलिए जानते हैं कि आगे क्या हुआ था।

प्रियंका के साथ अफेयर में थे अक्षय कुमार-

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज आई थी। इस फिल्म में दोनों पर आएगा मज़ा अब बरसात का गाना फिल्माया गया था। ये गाने ने ऐसी धूम मचाई थी कि लोगों को इनकी कैमिस्ट्री पसंद आने लगी थी। खबरें आने लगी थी कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा में नजदीकियां बढ़ रही हैं। फिल्म अंदाज के बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। जिनमें मुझसे शादी करोगी, वक्त ऐतराज जैसी फिल्में शामिल थी। बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी हिट हो रही थी। अब इनको रोमांस के चर्चे भी होने लगे थे। अब ये खबर उड़ते-उड़ते उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना तक भी जा पहुंची।

शुरुआत में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को खूब समझाना चाहा और उनकी प्रियंका से दूरी बनाने की नसीहत दी। लेकिन अक्षय कुमार नहीं मानें और लगातार प्रियंका और अक्षय में नजदीकियां बढ़ती रहीं। इसके बाद ट्विंकल खन्ना घर छोड़कर चली और होटल में रहने लगी। अक्षय कुमार जैसे तैसे मनाकर ट्विंकल तो वापिस तो ले आए लेकिन इधर साथ में प्रियंका के भी करीब आते रहे।

सेट पर प्रियंका को मारने पहुंची ट्विंकल खन्ना-

जब ट्विंकल का गुस्सा ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने प्रियंका से फोन पर बात की। दोनों एक्ट्रेस के बीच खूब बहस हुई। बात यहां तक खराब हो गई कि अगले दिन ट्विंकल खन्ना शूटिंग पर जा पहुंची। उस दौरान अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वक्त की शूटिंग चल रही थी। गनीमत रही कि सेट पर प्रियंका मौजूद नहीं थी। क्योंकि उस वक्त ट्विंकल खन्ना इतने गुस्से में थे कि ज़रूर कुछ हो सकता था। प्रियंका को सेट पर ना पाकर उनका अक्षय कुमार के साथ खूब झगड़ा हुआ।

इसके बाद अक्षय कुमार ने ठान ली कि वे कभी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म नहीं करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ये बात कही थी कि आगे से प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे। उसके बाद कहीं जाकर ट्विंकल खन्ना शांत हुई थी। खैर, अब दोनों ही अपने गृहस्थ जीवन में खुश हैं। बता दें कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनस के साथ शादी कर ली है। जो कि उम्र में उनके काफी छोटे हैं।