युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की ये थी असली वजह, क्रिकेटर ने खुद किए थे कई बड़े खुलासे

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिनके दिल के तार क्रिकेटर्स के साथ जुड़े और उनके अफेयर्स के चर्चो ने खूब सुर्खियां भी बटोरीं। आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड की कई डीवाज़ और क्रिकेटरों के बीच बेहद ही अद्भुत रिश्ता रहा है। जिनमें से कई लोगों ने तो शादी कर ली और कई लोगों की शादी होते होते रह गई। हालांकि कई ऐसे भी रिश्ते देखे गए जो अगले कदम पर ही टूटकर बिखर गए। ऐसा ही एक रिश्ता था बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का। जी हां, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दीपिका और युवराज ने काफी कम समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था।

दीपिका ने होस्ट की थी बड़ी पार्टी-

मीडिया रिपोर्ट की माने तो युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात 2007 टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई थी। जिसके बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। इतना ही नहीं दीपिका और युवराज एक ही स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से भी आते थे। वहीं युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण को अक्सर डेट पर जाते देखा जाता था। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने युवराज के लिए एक बड़ी पार्टी भी होस्ट की थी। लेकिन कुछ आपसी समझ की कमी के कारण ये रिश्ता ज्यादा दिन ना टिक पाया।

इस वजह से टूटा दोनों का रिश्ता-

मीडिया में ऐसी कई अफवाहें सामने आई थीं कि दीपिका ने युवराज सिंह के साथ अपने स्वभाव के कारण संबंध तोड़ने का फैसला किया। हालांकि कुछ समय बाद युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी और कई रिश्ते को लेकर कई खुलासे भी किए थे। इंटरव्यू में युवराज ने बताया था कि, ‘मैं अभी-अभी दक्षिण अफ्रीका से वापस आया था और हम मुंबई में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे और और जानना चाहते थे। लेकिन हमने यह जानने के लिए एक-दूसरे के साथ समय नहीं बिताया। जैसे-जैसे चीजें निकलीं वह आगे बढ़ीं।

माही के साथ भी नहीं टिक पाया रिश्ता-

आपको बता दें कि युवराज सिंह के साथ अपने रिश्ते को दीपिका पादुकोण ने भी कबूला था। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, ‘युवराज मेरे काम में बहुत टांग अड़ाते थे और उसी की वजह से हमारा रिश्ता खराब हुआ था।’ खबरों की मानें तो युवराज सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण का नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि दोनों का ये रिश्ता बहुत ही कम समय तक टिक पाया था लेकिन दुनिया में इनके अफेयर की चर्चा जोर शोर से हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण के कहने पर ही माही ने अपने लंबे-लंबे बालों को काट दिया था।

युवराज सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद, दीपिका पादुकोण आगे बढ़ गईं और उस समय उनके रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में होने की अफवाहें भी आने लगी थीं। लेकिन समय बीतता गया और युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी कर ली है। जबकि दीपिका पादुकोण ने भी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचा ली।