गरुण पुराण के अनुसार स्त्री के अंगों से मिलने वाले ये शुभ संकेत, बनाते है इन्हें अपने पति के लिए भाग्यशाली

ज्योतिष शास्त्रों के द्वारा हमे कई चीजों की जानकारी मिलती है  जो हमारे लिए काफी रोचक और महत्वपूर्ण होती है | आपको बता दे समुद्र शास्त्र, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है जिसके अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के अंगों को देखकर हम ये मालूम कर सकते हैं कि वह भाग्यशाली है या नहीं।

गरुड़ पुराण अंक के आचारकांड में भगवान श्रीहरि में स्त्री-पुरुष के शुभ-अशुभ लक्षण बताए हैं। इन लक्षणों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।जैसा की हम सभी जानते है की इस संसार में स्त्री से बड़ा कोई रहस्यमयी प्राणी इस धरती पर नहीं है और इसीलिए यदि स्त्री के बारे में कुछ जानना हो तो इसके लिए सामुद्रिक शास्त्र के अलावा कोई भी सही रास्ता नहीं है |

कहते है किसी भी परिवार की शुरुआत एक स्त्री के बिना नहीं हो सकती और इसीलिए स्त्री को लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है |जब भी किसी स्त्री का विवाह किसी पुरुष के साथ होता है तो सबकी यही इच्छा होती है की  जो भी लड़की उनके घर में बहु बनकर आये वो अपने पति और आपने परिवार वालों के लिए सौभग्य लेकर आये |आज हम आपको स्त्रियों के अंगों से जुड़े कुछ ऐसे शुभ संकेत बताने वाले है जिन्हें जानने के बाद आप आसानी से समझ सकते है की स्त्री अपने पति के लिए कितनी भाग्यशाली है

 

जिन व्यक्ति की पत्नी में ये संकेत होते हैं, शास्त्रों के अनुसार उसे भाग्यशाली माना जाता है।

पहला संकेत

शास्त्रों के अनुसार जिस स्त्री के पांव  चिकने, तलवे एक समान, नाखूनों का रंग गुलाबी, उंगलियों सुंदर दिखाई देती हैं, उसके पति को भाग्य का साथ मिलता है और वह सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है।

दूसरा संकेत

जिस स्त्री के पैर के तलवों पर पसीना नहीं आता है, तलवे बहुत कोमल होते हैं, वह किसी रानी के समान सुख प्राप्त करती है।ऐसी स्त्री अपने पति के जीवन में सौभग्य लेकर आती है |

तीसरा संकेत

जिस स्त्री के दांत एक समान और सुंदर दिखते हैं, जिसकी बोली कोयल के समान मधुर होती है, वह भाग्यशाली मानी जाती है।

चौथा संकेत

सुंदर, एक समान और कोमल कान वाली स्त्रियां श्रेष्ठ होती हैं। ऐसी स्त्री पति के दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देती है |

पांचवां संकेत

जिस स्त्री के बाल चिकने, घुंघराले, सुंदर, चमकदार और स्वस्थ दिखते हैं, वह हमेशा भाग्य का साथ प्राप्त करती है।

छठा संकेत

जिस स्त्री की हथेलियों के पास मणिबंध सुंदर और भरे हुए दिखाई देते हैं, वह किस्मत वाली होती है।

सातवां संकेत

स्त्री के हथेलियों में भी कई राज छुपे होते हैं जैसे की अगर किसी स्त्री की हथेलियों में मणिबंध से निकलकर रेखाएं मिडिल फिंगर तक जा रही हैं तो ये भी शुभ संकेत है और ऐसी स्त्री के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती ना ही उसके पति के जीवन में |

आठवां संकेत

अगर किसी पुरुष की पत्नी की हथेलियां कमल की तरह लाल हैं, कोमल हैं, हथेलियों में शुभ रेखाएं हैं, वह भाग्य का धनी होता है और अपने घर परिवार का जीवन खुशियों से भर देती है |