चेहरे पर झुर्रियां आने पर तुरंत आजमाएं ये उपाय, एक महीने में मिल जाएगी इनसे निजात

झुरियों की समस्या आज कई लोगों के लिए एक बड़ी दिक्कत बनी हुई है और वो उनसे मुक्ति पाने के लिए तरह तरह के उपायों को भी अपनाते हैं पर यह समस्या कभी भी जड़ से खत्म नही होती है| पर आज अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको इसी बड़ी समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कुछ नेचुरल उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं| और सबसे अच्छी बात यह है के आपको इन उपायों को करने के लिए जिन चीज़ों की जरूरत है वो आसानी से घर पर ही मिल जाने वाली हैं| और तो और क्योंकि ये पूरी तरह से नेचुरल हैं इसलिए किसी साइड इफ़ेक्ट से भी आपको डरने की जरूरत नही है|

एलोवेरा का जेल

झुरियों की समस्या के लिए एलोवेरा के बेहद ही कारगर उपाय साबित हो सकता है| और इसे चेहरे या गर्दन पर अच्छे से  लगाने से झुरियां गायब होने लगती हैं| इसके लिए आपको बस भीगी हुई चने की दाल को पेस्ट की तरह तैयार कर लेना है| और इसके बाद इस पेस्ट को हफ्ते में 3 दिन आपको तकरीबन 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर रखना है| ऐसा करने से आपको जल्द ही झुरियों और झाइयों में कमी नजर आने लगेगी| बताते चले के अगर आप एलोवेरा में हल्दी भी मिला लेते हैं तो आपके चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो भी दिखने लगेगा|

केले का पेस्ट

केले का इस्तेमाल भी झुरियों और झाइयों के मामले में बेहद असरदार तरीके से किया जा सकता है| आपको केलों के इस्तेमाल से झुरियां दूर करने के लिए इसमें थोडा दूध और शहद मिलकर मिक्सी में इसका अच्छे से पेस्ट बना लेना है और इसे आपको तकरीबन 15 मिनट तक चेहरे पर लगाये छोड़ देना है| और फिर इसे हटाने के लिए आपको हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना है जिससे के आपकी त्वचा से ये आसानी से निकल आये|

नारियल का तेल

स्किन के लिए नारियल का तेल कितना फायदेमंद है यह तो हमे शायद ही बताने की जरूरत है| बता दें के आप झुरियों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते है| आपको बस झुरियों और अन्य दागों और घावों पर नारियल के तेल को लगाना है जिसके बाद आपको धीरे धीरे झुरियां गायब होती नजर आने लगेंगी|

बेसन का पेस्ट

झुरियों की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए दही और बेसन का पेस्ट भी अति लाभदायी साबित हो सकता है| आपको इसके लिए दही और बेसन को साथ में अच्छे से फेटकर एक पेस्ट बना लेना है और फिर इसे आपको तकरीबन 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है| दही की जगह आप इस पेस्ट को बनाने के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

चंदन का पेस्ट

इन सब के अलावा आप झुरियों से छुटकारा पाने के लिए चन्दन के पाउडर के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते है| आपको यह पेस्ट बनाने के लुए बीएस चन्दन के पाउडर में गुलाब जल को मिलाना है और इसे चेहरे के उन जगहों पर लगाना है जहाँ पर झुरियां और डार्क सर्कल्स हो| इससे आपको बहुत कम समय में प्रभाव देखने को मिलने लगेंगे|