प्रिंस नरुला की पत्नी युविका अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर आई सामने, किया यह बड़ा खुलासा

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी के कुछ सबसे चर्चित और प्यार कपल्स में शामिल है| इनका रिश्ता कुछ ऐसा है के परफेक्ट कपल जो शब्द है वो इनके रिश्ते पर बिल्कुल फिट बैठता है| अक्सर ही कभी अपनी तस्वीरों या कभी अपनी नीजी जिंदगी की कुछ खबरों को लेकर दोनों ही सुर्ख़ियों में नजर आ जाते हैं| ऐसे में हम आपको बता दें के एक बार फिर से युविका और पति प्रिंस चर्चाओं में नजर आने लगे हैं| अगर बात करें इसकी वजह की तो यह एक्ट्रेस युविका चौधरी की प्रेगेनेंसी से जुडी खबरें हैं जिसके बाद से यह कपल लगातार लाइमलाइट में नजर आ रहा है|

बीते दिनों जब सारा भारत करवा चौथ मना रहा था तो भला यह कपल इसमें पीछे कैसे रहता| ऐसे में युविका भी पति प्रिंस संग करवा चौथ मनाती नजर आई| और इस बीच इन्होने करवा चौथ मनाते हुए तस्वीरें भी शेयर की जिनमे युविका एक पिंक रंग के अनारकली सूट में देखी गयी| ऐसे में अब कहा जा रहा है के सूट में एक्ट्रेस का बेबी बम्प नजर आया था और उनके चाहने वाले ऐसे अनुमान लगा रहे हैं के युविका जल्द माँ बनने वाली हैं और आने वाले दिनों में अपने नन्हे मेहमान से अपने फैन्स को मिलाने वाली हैं|

हालाँकि दूसरी तरफ एक्ट्रेस के कहने कुछ और ही हैं| एक इंटरव्यू में इन्होने खुलकर यह कह डाला के वो प्रेग्नेंट नही है| आगे उन्होंने बताया के कुछ वक्त पहले ही कोविड-19 से वो रिकवर हुई हैं और अब उन्हें डेंगू से संक्रमित पाया गया है| आगे उन्होंने कहा के वो अभी पूरी तरह से ठीक भी नही हैं और इस तरह की अफवाहों से वो और खुश ही होने वाली है| और उन्होंने कहा है के अभी उनका फ्यूचर को लेकर ऐसा कोई प्लान नही है और वक्त आने पर वो खुशखबरी जरूर देने वाली हैं|

वहीँ तस्वीर पर उठ रही बातों पर युविका नें बताया के उस तस्वीर में कोई बेबी बम्प नही दिख रहा वो महज़ उनके दुपट्टे का डिजाइन है जिसकी वजह से वो नीचे की तरफ खीचा हुआ नज़र आ रहा है| उन्होंने कहा के खाली बैठे लोगों के दिमाग में अगर ऐसे अनुमान आते हैं तो कोई बात नही पर सच यही है के सही वक्त आने पर ऐसा कुछ होने वाला है उससे पहले तो सभी खबरें महज़ अफवाहे ही हैं और उन्हें इस सब को सुनकर केवल हंसी आ रही है|

अगर युविया और प्रिंस की प्रेम कहानी की बात करें तो हम आपको बता दें के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में इनकी पहली मुलाकात हुई थी और यही से इनका यह रिश्ता शुरु हुआ था| बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी ये दोनों रिलेशनशिप में रहे और अंत में कुछ वक्त बाद इन्होने शादी का फैसला ले लिया| साल 2018 वो साल रहा जब ये दो प्यार करने वाले हमेशा के लिए एक दुसरे के हो गये|

बताते चले कर युविका की उम्र प्रिंस से 8 साल अधिक है हालाँकि इसके बाद भी इनके रिश्ते में आज इसका कोई असर देखने को नही मिलता है|