बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता है राजकुमार का बेटा, इसके आगे बड़े से बड़े एक्टर भी हैं फेल
बता दें कि अपने पिता की तरह पुरु भी एक भारतीय एक्टर हैं जिन्होंने साल 1996 की फिल्म ‘बाल ब्रम्हचारी’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म उनके पिता की मृत्यु के कुछ महीने बाद रिलीज हुई थी। लेकिन अफसोस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। तीन साल के अंतराल के बाद, पुरु ने फिल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) में विलेन की भूमिका में नजर आये बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी।
जिसके बाद पुरू ने मिशन कश्मीर फिल्म में कैमियो का रोल भी किया था जो उसी साल रिलीज हुई थी। इसके बाद पुरू ने कई बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और फिर वो एक गोरखा सिपाही के रूप में मल्टी-स्टारर फिल्म एलओसी कारगिल (2003) में नजर आये थे फिर साल 2006 में उमराव जान में भी काम किया था।
उमराव जान के बाद सुपरस्टार राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने साल 2007 में दोष, साल 2009 में दुश्मनी, साल 2010 में वीर और साल 2014 एक्शन जैक्सन जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस बात का अफसेास उन्हें हमेशा रहता है कि वो अपने पिता जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए।