04 June Rashifal: आज इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, कामकाज में मिलेगा मनचाहा परिणाम

04 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 जून 2021 राशिफल | 04 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में मिलाजुला परिणाम हासिल होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत ज्यादातर मामलों में साथ देने वाली है। अगर कोई पुराना कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को कामकाज के मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। आप अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करें। कार्यस्थल का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। सामाजिक मेलजोल आपको खुशी प्रदान करेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका भविष्य में अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होगा। आप दूसरों की बात मानकर कहीं भी पैसा निवेश मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को प्राप्त करेंगे। आर्थिक तौर पर फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको अपने करियर में लगातार आगे ले जाने में मदद कर सकती है। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का भाग्योदय होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। कार्यालय में आप षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। अचानक किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि आएगी। घर के बड़े बुजुर्गों की चिंता लगी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित और उधार चुका सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अचानक आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करके कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप किसी भी प्रकार के मामले को शांतिपूर्वक सुलझा सकते हैं। कार्यस्थल में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, इससे आपको फायदा मिलेगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को बहुत ही जल्द अच्छा रोजगार मिल सकता है।