04 March Rashifal: कुंभ राशि वालों को कारोबार में मिलेगा भारी लाभ, वहीं इस राशि के जातक निवेश से बचें

04 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 मार्च 2021 राशिफल | 04 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के जीवन में नया बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका भविष्य में फायदा मिलेगा। नए-नए जातकों से संपर्क बन सकते हैं। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। तरक्की के नए अवसर हासिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार करेंगे। जो जातक मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं उनको जबरदस्त फायदा मिलने की संभावना है। घर की परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आज आपको कहीं भी पैसा निवेश करने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। छात्रों को कैरियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव कम होगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बेरोजगार जातकों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अचानक कैरियर से संबंधित कोई सूचना मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। किसी से भी बहसबाजी करने से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कुछ पुराने दोस्तों से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। बाहर के खानपान से परहेज करें। अचानक बच्चों की तरफ से सफलता की खुशखबरी मिलने के संकेत दिख रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। थोड़े प्रयास में कामकाज सफल रहेंगे। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में नए जातकों से जान पहचान हो सकती है परंतु किसी भी अनजान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर काबू बनाए रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बहुत खुश रहेगा। आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। नए जातकों से दोस्ती हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। कठिन काम को आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं, जो भविष्य में बेहद काम आने वाले हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। भविष्य को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको भविष्य के लिए कुछ पैसा बचत करने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के साथ किसी तरह का विवाद होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए जो भी बोलें कुछ सोच-समझ कर बोलें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। आप अपने भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति थोड़े प्रयास में कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आपको दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं परंतु यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। कारोबार में फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।