05 June Rashifal: ये 3 राशियां सेहत को लेकर रहें सतर्क, वहीं इन राशि वालों को मिलेगा भारी धनलाभ

05 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 जून 2021 राशिफल | 05 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल बनाकर रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए जातक किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। कार्यस्थल में साथियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में आपको फायदा देखने को मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों से धन लाभ होने वाला है। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज अपने किसी खास मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। इधर-उधर के कामों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए संतान की तरफ से समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में प्रगति हासिल होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी जरूरी काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में साथी से नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय से दिल की बात शेयर करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों द्वारा बनाई गई आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। अचानक भारी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें। आर्थिक लाभ का अवसर प्राप्त होगा। मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने की उम्मीद है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए आप सेहत के प्रति लापरवाही ना करें।